फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में दिखेगा भाजपा का असली चेहरा, गुंडई कर रहे हैं थानेदार : शिवपाल 

Wed, 04 Apr 2018 08:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about bjp
शिवपाल सिंह
इटावा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। एक साल में प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। पिछली सरकार के कामों को भी पूरा नहीं किया जा सका। विभागों में भ्रष्टाचार चल रहा है।






 
shivpal singh yadav statement about bjp
शिवपाल यादव
इस सरकार में थानेदार गुंडई कर रहे है। पैसा नहीं मिलने पर मजबूर किसानों को अपराधी बनाने में जुटे है। भाजपा के खोखले वादों से परेशान जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए बेकरार है व उसका जवाब देंगी। उन्होंने पीड़ितों के न्याय दिलाने के लिए उन्होंने एसएसपी से मुलाकात की। उसके बाद भी थानेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  


 
shivpal singh yadav statement about bjp
शिवपाल यादव
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगलवार को अमर आशियाना में गंगापुरा में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना की सफाई का संकल्प लिया गया। इनमें से कोई भी काम नहीं किया गया। विकास की बात तो दूर है, सपा सरकार के निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया जा सका है। अपना विकास क्या कराएंगे। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं मिलने पर चौबिया थानेदार ने एक गुप्ता परिवार को फंसा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about bjp
शिवपाल यादव
न्याय नहीं मिलने पर उसका परिवार कई दिनों से भटक रहा है। 20 मार्च को उन्होंने तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण से मुलाकात करके थानेदार की करतूत से अवगत कराया था। उसके बाद भी थानेदार को नहीं हटाया गया। जबकि दबंगों के आतंक के चलते पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ दिया। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह नये एसएसपी अशोक त्रिपाठी को उन्होंने फोन से दी।

 
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about bjp
शिवपाल यादव
पीड़ित परिवार को पुलिस ऑफिस भेजा है। उन्होंने कहा कि बलरई थानेदार ने किसान का ट्रैक्टर बंद कर दिया और उसमें जबरन मिट्टी भरकर अवैध खनन की बात कह रहा है। जबकि प्रदेश सरकार ने मिट्टी खनन पर छूट दे रखी है। किसानों के साथ थानेदार गुंडई कर रहे है। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री केके सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed