फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण ने रचाया था रास, विज्ञान ने भी माना 'खीर का महत्व'

Fri, 06 Oct 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima 2017 special Krishna had created Ras
शरद पूर्णिमा विशेष

शरद पूर्णिमा 2017: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। वैसे तो पूर्णिमा हर महीने होती है लेकिन शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज यानी पांच अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। डॉ. आदित्य पांडेय के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें अमृतमयी गुणों से युक्त होती हैं, जो कई बीमारियों को खत्म कर देती हैं।

Sharad Purnima 2017 special Krishna had created Ras
शरद पूर्णिमा विशेष
खीर रखे जानें का कारण
शरद पूर्णिमा की रात को लोग घरों की छतों पर खीर रखते हैं, इससे चंद्रमा की किरणें (रात 9 से 12 बजे के बीच) उस खीर के संपर्क में आती हैं। इस खीर को खाने से ‍शरीर को विशेष ऊर्जा मिलती है।
 
Sharad Purnima 2017 special Krishna had created Ras
शरद पूर्णिमा विशेष
श्रीकृष्ण ने रचाया था रास
ज्योतिषाचार्य दीपक पांडेय के अनुसार ऐसी मान्यता है इस दिन माता लक्ष्मी रात में यह देखने के लिए घूमती हैं कि कौन जाग रहा है। जो जाग रहा होता है, महालक्ष्मी उसका कल्याण करती हैं। शरद पूर्णिमा को रासलीला की रात भी कहते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2017 special Krishna had created Ras
शरद पूर्णिमा विशेष
खीर का वैज्ञानिक महत्व
शरद पूर्णिमा से मौसम में परिवर्तन की शुरुआत होती है। इस दिन से शीत ऋतु का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा पर खीर खाने के पीछे एक कारण यह भी है कि इस दिन से गर्म चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए, इससे जीवनदायिनी ऊर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Sharad Purnima 2017 special Krishna had created Ras
शरद पूर्णिमा विशेष
शक्ति का शोषण करता है दूध
दूध में लैक्टिक अम्ल होता है। यह किरणों से शक्ति का शोषण करता है। चावल में स्टार्च होने के कारण यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर को खुले आसमान के नीचे रखने और अगले दिन खाने का विधान तय किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed