‘मां’, दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे खास और सबसे प्यारा रिश्ता है। उस मां को सम्मानित करने के लिए एक विशेष दिवस मनाया जाता है मई महीने के दूसरे संडे को। लेकिन अलग-अलग देशों में इस दिन को मनाने की अलग-अलग कहानी है।
यूं तो मां इतनी विशाल है कि उसके सम्मान के लिए एक दिन निर्धारित करना बेहद छोटी सी बात होगी लेकिन खासतौर पर मदर्स डे उन लोगों के लिए है जो अपनी मां के लिए भी टाइम नहीं निकाल पाते।
अमर उजाला कानपुर के फेसबुक पेज पर कुछ लोगों ने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की हैं। इन्हें रविवार को अमर उजाला अखबार में भी प्रकाशित किया गया है।
2 of 20
आरती रावत अपनी मां के साथ
मां, जिसने इस दुनिया से आपको रू-ब-रू कराया। आपकी खुशी के लिए अपना दर्द भी जुबां पर न आने दिया। गलतियों पर पिता की तरह सख्त नहीं हुईं, बस प्यार से समझाया। आरती रावत की अपनी मां के साथ भेजी गई सेल्फी।
मां के साथ अभिनव तिवारी ने ली सेल्फी और लिखा- जब जब काग़ज़ पर लिखा, मैंने माँ का नाम; क़लम अदब से बोल उठी, हो गये चारों धाम।
मां के साथ सेल्फी लेती अवंतिका। अवंतिका ने लिखा- माँग लूँ यह मन्नत कि फिर यही जहान मिले; फिर वही गोद और फिर वही माँ मिले।
फरहाना जावेद ने मां के साथ सेल्फी लेकर लिखा कि- मां ही मेरी जिंदगी हैं