फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तेज गेंदबाज अंकित का सेलेक्शन, IPL में दिखा चुके हैं जौहर

Fri, 15 Dec 2017 11:32 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
selection of fast bowler Ankit for tour of South Africa
अंकित राजपूत
कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बाद अब शहर के तेज गेंदबाज अंकित सिंह राजपूत को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला है। अंकित का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हुआ है। 27 दिसंबर को टीम रवाना होगी। अंकित को टीम के 16 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। उन्हें एक्स्ट्रा चार खिलाड़ियों में रखा गया है। 

गोपाल शर्मा, कुलदीप यादव के बाद अब अंकित शहर के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिनको भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है। नौबस्ता निवासी मध्यम गति के गेंदबाज अंकित सिंह राजपूत का चयन इससे पहले 10 सितंबर 2017 को भारतीय ए टीम में दोबारा हुआ था। वह भारतीय ए टीम से न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेल चुके हैं। अच्छे प्रदर्शन के कारण लगातार दूसरी बार अंकित का चयन भारतीय ए टीम में हुआ था। इससे पहले जुलाई 2017 में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेल चुके हैं।
 
selection of fast bowler Ankit for tour of South Africa
अंकित राजपूत
12 को हुआ चयन
बीसीसीआई ने पहले 16 सदस्यीय टीम 11 दिसंबर को चयनित की। इसके बाद 12 दिसंबर की रात को 4 अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के आवेश खान, केरल के बासिल थंपी, यूपी से अंकित सिंह राजपूत और हैदराबाद मोहम्मद सिराज को चुना गया।
 
selection of fast bowler Ankit for tour of South Africa
अंकित राजपूत
प्रोफाइल
नाम- अंकित सिंह राजपूत
शिक्षा- बीकॉम 
पिता- सियाराम राजपूत
माता- सुषमा राजपूत
भाई- अभिषेक राजपूत
पत्नी- ममता सिंह
उपलब्धि-यूपी अंडर-16,19,23 व रणजी ट्राफी मैचों में खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
selection of fast bowler Ankit for tour of South Africa
अंकित राजपूत
ममता संग लिए 23 नवंबर को फेरे
अंकित सिंह ने 23 नवंबर 2017 को लखनऊ में ममता के साथ शादी की थी। शादी के 20 दिन बाद अंकित का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed