{"_id":"5acdb4114f1c1b473d8b4746","slug":"sc-commission-reprimand-kanpur-iit-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एससी आयोग ने आईआईटी निदेशक को लगाई फटकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी आयोग ने आईआईटी निदेशक को लगाई फटकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस विभाग में दलित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम सडरेला के उत्पीड़न मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट (एनसीएससी) ने अभी तक कार्रवाई न करने पर निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई।
Trending Videos
डेमाे पिक
मंगलवार को निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल और विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके घोष आयोग के सामने पेश हुए। दोनों ने इस मामले में अभी तक हुई पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जांच रिपोर्ट में दोषियों के नाम सामने आने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर आयोग ने दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर किसके दबाव में कार्रवाई को टाला जा रहा है?
डेमाे पिक
जांच रिपोर्ट के आधार पर क्यों नहीं कोई फैसला लिया गया? आयोग ने मामले में विभागीय कार्रवाई के अलावा कानूनी कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि इतने गंभीर मामले में एफआईआर क्यों नहीं करवाई गई? आखिर इस मामले में कार्रवाई को लेकर इतना समय क्यों लिया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हम आपको ऑर्डर देंगे, आप उसे फॉलो करिए
डेमाे पिक
आयोग ने साफ कहा कि आपकी मंशा इस मामले में ठीक नहीं लगती है। इसलिए अब आयोग की तरफ से आपको ऑर्डर दिया जाएगा और आप उसे फॉलो करेंगे। निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि आयोग के निर्देश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीनेट चेयरमैन बनाएंगे कमेटी
डेमाे पिक
आईआईटी सीनेट के चेयरमैन आरसी भार्गव भी जल्द ही इस मामले में एक न्यायिक जांच कमेटी का गठन करेंगे। इस कमेटी में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज शामिल होंगे। चेयरमैन ने पहले इस मामले में सुलह की कोशिश की थी जो नाकामयाब रही।