फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satta Ka Sangram, Fierce debate among leaders in Unnao, side said  public is with Modi, opposition counted pro

सत्ता का संग्राम: उन्नाव में नेताओं के बीच जमकर बहस, पक्ष बोला- जनता मोदी के साथ, विपक्ष ने गिनाई समस्याएं

Sun, 21 Apr 2024 06:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

Unnao News: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को उन्नाव में रहा। यहां सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से बातचीत की गई। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए गए।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram, Fierce debate among leaders in Unnao, side said  public is with Modi, opposition counted pro
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। इसी क्रम में अमर उजाला की टीम रविवार को उन्नाव जनपद पहुंची। सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। अब शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में जमकर बहस हुई।

विज्ञापन

पार्कव्यू पैलेस, बाबूगंज में भाजपा प्रतिनिधि विमल द्विवेदी ने कहा कि हम अपने कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हमने अपने किए वादे पूरे किए हैं। यही कारण है कि जनता हमारे साथ है। उन्नाव की जनता का स्नेह भाजपा को मिला है।

विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित ने कहा कि हम उस राष्ट्र में पैदा हुए हैं, जहां जन्म में भी और अंतिम यात्रा में भी श्रीराम का नाम लिया जाता है। हमारे विपक्षियों के शासन में श्रीराम अपने घर नहीं आ पाए, लेकिन मोदीजी ने इतिहास बनाया है। श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पहला कार्यकाल पहचान का था और दूसरा गड्ढों को भरने का। तीसरा कार्यकाल में विकास का रोडमैप दिया है।



आदर्श ग्राम योजना की हकीकत जानना चाहते हैं
कांग्रेस नेता के वैभव शुक्ला ने कहा कि सरकार को देखकर यही लगता है कि अधूरा नाम और अधूरा काम। बिना सिया के राम पूरे नहीं होते हैं। अब मुद्दों की बात करें, तो आदर्श ग्राम योजना की हकीकत हम जानना चाहते हैं। सत्ता पक्ष कहता है कि हमने शौचालयों का निर्माण कराया है। 6x6 का शौचालय है, लेकिन होर्डिंग 12x12 की है।

विज्ञापन

देश मोदी जी को बेरोजगारी और महंगाई पर सुनना चाहता है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी गंभीरता के साथ हुआ है। उन्नाव में हमारी प्रत्याशी अन्नू टंडन जी है। मैं सत्ता पक्ष से जानना चाहूंगा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि चुनाव के समय आपको धर्म का सहारा लेना पड़ रहा है। आपने वादें किए थे, क्या वो पूरा हुए हैं। देश मोदी जी को बेरोजगारी और महंगाई पर सुनना चाहता है। पूरा देश बदलाव चाह रहा है।

गठबंधन में किसी के दिल आपस में नहीं मिले
भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित अब मोदी का काम बोलता है, यही समय है...सही समय है। गठबंधन में किसी के दिल आपस में नहीं मिले हैं। ये पास अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। अन्नू अंडन जी विकास की बात करती हैं, वो अपनी घर के 15 फीट की सड़क तो ठीक ही नहीं करा पाई हैं। उनसे जनता क्या उम्मीद करे।

इस विशेष कवरेज को देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

39 साल कांग्रेस ने किया राज, 2014 से जीत को तरस रही
कभी 39 साल उन्नाव संसदीय सीट पर राज करने वाली कांग्रेस 2014 के बाद से जीत को तरस रही है। उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर सांसद बने भाजपा के डॉ. साक्षी महाराज फिर इस बार के चुनावी मैदान में ताल ठोंकने उतरे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अन्नू टंडन को प्रत्याशी बनाया था।

साक्षी महाराज ने अरुण शंकर शुक्ला को हराया
भाजपा ने डॉ. साक्षी महाराज को मैदान में उतारा था। वहीं, अरुण शंकर शुक्ला पाला बदलते हुए सपा से चुनावी मैदान में ताल ठोंकने उतरे थे। उस समय में मोदी लहर का ऐसा प्रभाव दिखा। इसमें सवार होकर साक्षी महाराज ने अरुण शंकर शुक्ला को 310173 मतों से हरा दिया था।

प्रदेश में चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज
वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर जिले की लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले साक्षी महाराज ने प्रदेश में चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। साक्षी महाराज को कुल 703507 मत मिले थे, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला 302551 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

इस बार ये प्रत्याशी हैं आमने-सामने
साक्षी महाराज ने अरुण शंकर शुक्ला को 400956 मत के अंतर से हराया था। इस बार 2024 के चुनाव में साक्षी महाराज व अन्नू टंडन इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। साक्षी जहां भाजपा से हैं। वहीं अन्नू टंडन सपा व कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बसपा से अशोक पांडेय मैदान में हैं।

चार जून को होगा खुलासा
अब 2024 के चुनाव में क्या साक्षी, अन्नू अपने पिछले रिकार्ड से ज्यादा मत पाकर जीत हासिल करती हैं या जनता अशोक पांडेय को जिताकर संसद भेजती है। इसका खुलासा तो चार जून को होगा, लेकिन तब तक रोजाना घट बढ़ रहे सियासी तापमान पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

सभी प्रत्याशियों का है अपना-अपना अनुमान
फिलहाल दो चुनावों में लंबे अंतर से मिली जीत से साक्षी महाराज उत्साह से भरे हुए हैं। मोदी की गारंटी से वह फिर से तीसरी बार चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं अन्नू टंडन सपा कांग्रेस में गठबंधन होने का फायदा मिलने की उम्मीद लगा रही हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय परंपरागत कैडर व सवर्ण वोटों के आधार पर जीत पक्की मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed