फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एसपी अपर्णा ने बिछाया था नाकामी का जाल, बोला था झूठ पर झूठ

Sat, 25 Jul 2020 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Big revealing SP South laid a trap of failure said lie on lie
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
संजीत अपहरण व हत्याकांड में कानपुर की एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बदमाशों को पकड़ने का जाल बिछाया था। पर, बदमाश नाक के नीचे से फिरौती की रकम भरा बैग लेकर फरार हो गए थे और पुलिस हाथ मलती रह गई थी। टीम में तत्कालीन इंस्पेक्टर रणजीत राय भी था। उसके बाद एसपी साउथ ने एक के बाद एक झूठे बोले थे जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। नाकामी का जाल, लापरवाही और अफसरों को गुमराह करने पर उन पर गाज गिरी। सीओ भी पूरी तरह फेल रहे। 
Sanjit kidnapping murder case Big revealing SP South laid a trap of failure said lie on lie
कानपुर एसपी साउथ - अपर्णा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरौती की कॉल आने के बाद एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता लगातार केस देख रही थीं। बदमाशों ने जब 30 लाख की फिरौती मांगी तो परिजनों ने उनको जानकारी दी। इसके बाद एसपी साउथ और इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 13 जुलाई को अपहर्ताओं के बताए गए ठिकाने (गुजैनी फ्लाईओवर) पर परिजन और पुलिस पहुंची। 
 
Sanjit kidnapping murder case Big revealing SP South laid a trap of failure said lie on lie
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरौती की रकम से भरा बैग भी संजीत के पिता चमन यादव लेकर पहुंचे थे। बदमाश नीचे रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों के कहने पर फ्लाईओवर के ऊपर से रुपयों से भरा बैग नीचे फेंक दिया था। बदमाश बैग लेकर तुरंत फरार हो गए थे। इसके बाद एसपी साउथ ने बयान जारी किया कि पुलिस परिजनों के साथ नहीं थीं। पूरी घटना में गोविंद नगर सीओ मनोज कुमार गुप्ता की भूमिका भी संदिग्ध रही। न शिकायत को गंभीरता से लिया और न ही कार्रवाई की। साथ ही परिजनों से भी अभद्रता की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Big revealing SP South laid a trap of failure said lie on lie
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
क्या करते...तब तक बैग लेकर चंपत हो गए
एसपी साउथ के पहले बयान में झूठ का पर्दाफाश एक वीडियो से हुआ। एसपी साउथ ने बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस ऊपर थी। घूमकर रेलवे क्रॉसिंग करीब दो किमी दूर है। जब तक वहां तक पहुंचते,तब तक बदमाश बैग लेकर चंपत हो गए। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिससे पुलिस की खूब भद्द पिटी। इसी से एसपी साउथ के झूठ का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Big revealing SP South laid a trap of failure said lie on lie
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
स्वाट टीम प्रभारी पर भी गंभीर आरोप
संजीत की बहन रुचि ने उस वक्त बताया था कि बैग में तीस लाख रुपये थे। पुलिस का कहना था कि बैग में रकम नहीं है। पर, रुचि ने बाकायदा एक वीडियो में पैसे होने की बात कही थी। बाद में स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव के कहने पर रुचि ने बयान पलट दिया था। ये बयान जब वायरल हुआ तो रुचि पुलिस पर भड़क गई थी। उसका कहना था कि दिनेश यादव के कहने पर उसने बोला था कि बैग में पैसे नहीं था। दिनेश ने कहा था कि यही कहना है, जिससे उसका भाई बच सके। हालांकि अभी तक स्वाट टीम प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed