फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण हत्याकांड: फिरौती के तीस आज भी रहस्य, जांच रिपोर्ट में है राज, सीबीआई करेगी पड़ताल

Fri, 10 Dec 2021 03:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Dec 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sanjeet kidnapping murder case: Thirty lakh of ransom is still secret, investigation report is secret, CBI will investigate
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित संजीत अपहरण हत्याकांड को डेढ़ साल बीत चुके हैं लेकिन कई सवाल अनसुलझे हैं। जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि बदमाश जो बैग ले गए थे उसमें फिरौती की रकम थी या नहीं। फिरौती आज भी राज बनी हुई है। इसकी जांच एक वरिष्ठ आईपीएस को सौंपी गई थी लेकिन जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई। जांच में पुलिस का दावा सही पाया गया या पीड़ित परिजनों के आरोप सही थे। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि अब सीबीआई केस की एक-एक परतों की तफ्तीश कर रही है। उम्मीद है कि इसमें तथ्य स्पष्ट होंगे। 22 जून 2020 को संजीत का अपहरण हुआ था। पुलिस ने 24 जुलाई 2020 को खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।

Sanjeet kidnapping murder case: Thirty lakh of ransom is still secret, investigation report is secret, CBI will investigate
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले बदमाशों के फिरौती मांगने पर पुलिस ने उनको पकड़ने का जाल बिछाया था। 13 जुलाई को बदमाशों के बताए गए स्थान गुजैनी फ्लाईओवर पर संजीत के परिजनों को लेकर पुलिस पहुंची थी।

Sanjeet kidnapping murder case: Thirty lakh of ransom is still secret, investigation report is secret, CBI will investigate
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तभी नीचे खड़े बदमाशों के कहने पर पुलिस ने संजीत के पिता से नीचे बैग फिकवा दिया था। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ताकती रह गई थी। इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने दावा किया था कि बैग में फिरौती के 30 लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet kidnapping murder case: Thirty lakh of ransom is still secret, investigation report is secret, CBI will investigate
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
जबकि पुलिस का कहना था कि बैग में नकली नोट थे। शासन ने इसकी जांच वरिष्ठ आईपीएस बीपी जोगदंड को दी थी। जांच में क्या हुआ? कुछ भी पता नहीं चला। पीड़ित परिजन आज भी इंतजार कर रहे हैं कि इस मसले में आखिर क्या हुआ। 

विज्ञापन
Sanjeet kidnapping murder case: Thirty lakh of ransom is still secret, investigation report is secret, CBI will investigate
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
आईपीएस से हो सकती है पूछताछ 
तत्कालीन एसपी साउथ आईपीएस अपर्णा गुप्ता से सीबीआई पूछताछ कर सकती है। क्योंकि विभागीय जांच में वह दोषी पाई गई हैं। ऐसे में सीबीआई उनके लिए मुश्किल कर सकती है। जल्द एक बार फिर सीबीआई टीम कानपुर आ सकती है। वहीं केस से संबंधित पुलिसकर्मियों व वादी आदि के बयान दर्ज कराने की भी प्रक्रिया शुरू होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed