कानपुर में बी-फार्मा छात्र संगम यादव (23) की मौत के मामले में पुलिस ने उसके आठ दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी दोस्त नए वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। संगम भी इसी पार्टी में था। साक्ष्य मिटाने की धारा भी केस में जोड़ी है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी हत्या की धारा में की है, लेकिन साक्ष्य हत्या से संबंधित नहीं जुटाए हैं। पुलिस की जांच में हादसे के सुबूत मिले हैं। बाद में पुलिस साक्ष्यों की पुष्टि करके धाराओं में बदलाव कर सकती है। मूलरूप से कन्नौज के छिबरामऊ निवासी संगम यादव गूबा गार्डेन में अपने मकान में रहता था।
पिता झांसी में पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, जबकि भाई महोबा में सिपाही है। एक जनवरी की सुबह बिठूर में सड़क किनारे संगम का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की थी।
2 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया कि संगम अपने दोस्त अभिषेक पांडेय के साथ उसके बिठूर स्थित हॉस्टल में पार्टी कर रहा था। इन दोनों के अलावा सात और दोस्त पार्टी में शामिल थे। इसी दौरान सभी ने शराब पी थी। संगम को उल्टियां होने लगी थीं।
3 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
तब वह छत पर जाकर मकान में पीछे की तरफ उल्टी करने लगा था। इसी दौरान नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। संगम के दोस्तों ने अस्पताल ले जाने या पुलिस के सूचना देने के बजाय शव उठाकर फेंक दिया था। इसलिए परिजनों का दावा है कि हादसा नहीं हत्या है।
4 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के वक्त मौजूद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि सभी से पूछताछ की जा चुकी है और कोई संदिग्धता नहीं मिली है।
5 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के कई साक्ष्य, हत्या साबित करना मुश्किल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से मौत होने की आशंका जताई गई है। हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी हादसे की ओर इशारा कर रही है। वहीं, पुलिस की अब तक की जांच में भी हत्या के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सके हैं।