फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sadhvi niranjan jyoti Instructions to police

अब मैं 2014 वाली साध्वी नहीं हूं, जानिए साध्वी निरंजन ज्योति ऐसा क्यों बोलीं

Sat, 15 Jun 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jun 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti Instructions to police
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो साध्वी निरंजन ज्योति अपनी बेबाक भाषाशैली के लिए जानी जाती हैं लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उनके तेवर और भी बदले से नजर आ रहे हैं। साध्वी ने अपने लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर में शनिवार को पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल ही नहीं उठाए बल्कि नसीहत भी दे डाली। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बात का जिक्र करते हुए चेतावनी भी दे डाली। साध्वी के तेवरों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सभा में यदि थाने से लोग मौजूद हों तो सुन लें। अपनी कार्यशैली बदल लें, मैं 2014 वाली साध्वी निरंजन ज्योति नहीं हूं। अफसर अपनी कार्यशैली बदलें। बता दें कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री शनिवार दोपहर हुसैनगंज चौराहा पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही दिन कलेक्ट्रेट की बैठक में यह कह दिया था कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। मोदीजी ने कहा है कि हम किसी को छेड़ते नहीं पर यदि कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते भी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed