फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabarmati Ex. Derail: पटरी के टुकड़े...क्लैंप को देखा, स्पीडो मीटर से खुलेंगे राज, ASG ने 80 लोगों के लिए बयान

Thu, 22 Aug 2024 05:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express Derail, Track pieces and clamp seen, speedometer will reveal secrets, ASG took statement
Sabarmati Express Derail - फोटो : amar ujala

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में जांच के लिए गठित सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की टीम ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पनकी इंडिस्ट्रयल एरिया पुलिस चौकी पहुंचकर रेलवे ट्रैक के पास मिले पटरी के टुकड़े और क्लैंप की जांच पड़ताल की। इसके बाद लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड समेत अन्य 80 लोगों को बयान के लिए बुलाया।



प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर की अध्यक्षता वाली एसएजी की जांच समिति ने सुबह सेंट्रल स्टेशन के कांफ्रेंस रूम में लोको पायलट एपी सिंह बुंदेला, चेतराम मीणा, दिनेश कुमार, सुबोध तिवारी, रोशनलाल, आरपी सिंह, संजय कुरील, संजेश कुमार, धर्मवीर, एके भसीन, रोशनलाल, एमपीएस सिसोदिया, अमित कुमार से पूछताछ की।

Sabarmati Express Derail, Track pieces and clamp seen, speedometer will reveal secrets, ASG took statement
Sabarmati Express Derail - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा आरपीएफ, जीआरपी, टीटीई, कैरेज एंड वैगन विभाग के स्टॉफ को भी बुलाया गया। जानकारी जुटाने के बाद एसएजी की टीम पनकी और पुराना कानपुर स्टेशन गई। उन्होंने पटरी के टुकड़े को वहां की लाइन पर रखकर जांच की। इसके बाद जूही लोकोशेड में खड़े साबरमती एक्सप्रेस के इंजन की जांच की। यहां अधिकारियों ने स्पीडो मीटर और अन्य कार्ड का परीक्षण किया।

Sabarmati Express Derail, Track pieces and clamp seen, speedometer will reveal secrets, ASG took statement
Sabarmati Express Derail - फोटो : अमर उजाला

स्पीडो मीटर से खुलेंगे राज
स्पीडो मीटर से स्पीड के साथ ही मौजूदा हालात के बारे में सुराग हासिल करने के बाद जांच अधिकारी शाम को फिर साबरमती एक्सप्रेस के स्टाफ से मिले और कुछ बिंदुओं पर अतिरिक्त बयान लेकर चले गए। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को भी टीम कुछ कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। बता दें, टीम में चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, चीफ टैक इंजीनियर, चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ के डीआईजी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarmati Express Derail, Track pieces and clamp seen, speedometer will reveal secrets, ASG took statement
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

जल्द बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की गति
गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात बोल्डर से टकराकर साबरमती एक्सप्रेस पटरी से नीचे उतर गई थी। रेलवे की ओर से करीब 29 घंटे में नए सिरे से लाइन चालू करा दी गई। उस समय लोहे के स्लीपर लगाकर ट्रैक चालू कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कंक्रीट के स्लीपर लगा दिए गए हैं। लाइन नए सिरे से बन गई है, लेकिन अभी काॅशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Sabarmati Express Derail, Track pieces and clamp seen, speedometer will reveal secrets, ASG took statement
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

पटरी के टुकड़े को क्लैंप से बांधकर देखा
बयान दर्ज करने और साक्ष्यों को देखने के बाद टीम दो बार घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से दोबारा ट्रैक पर पटरी के टुकड़े को क्लैंप से बांध कर देखा। इसके बाद थाना प्रभारी पनकी मानवेंद्र सिंह से भी इस संबंध में अबतक की जांच पड़ताल के संबंध में बातचीत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed