फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घरों में भरा पानी, आफत में जिंदगानी, बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Aug 2020 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Rivers continue to increase, 83 villages in flood in farrukhabad
बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में गंगा और रामगंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने से तटवर्ती 83 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 30 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। दस गांव ऐसे है जिनमें बाढ़ का पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। छह गांवों में प्रशासन की ओर से नाव चलवाई जा रही है। अन्य में नाव की व्यवस्था न होने पर ग्रामीण ट्यूब के सहारे आवागमन करने को मजबूर है।


मंगलवार को गंगा का जलस्तर 136.85 से बढ़कर 136.90 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 137.10 मीटर से बीस सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 39 हजार 398 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर दो दिन में गंगा में दिखाई देगा। रामगंगा के 55 सेंटीमीटर उफान भरने से जलस्तर 134.80 से 135.35 मीटर पर पहुंच गया है। मंगलवार को 10,404 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया।
Rivers continue to increase, 83 villages in flood in farrukhabad
बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
दोनों नदियों के उफान भरने से 83 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। इसमें अमृतपुर क्षेत्र के बीस, कंपिल क्षेत्र के पांच और शमसाबाद क्षेत्र के पांच गांवों में पानी भर गया है। इसके अलावा गंगापार क्षेत्र के दस गांव ऐसे हैं, जिनके मार्ग व गांव में बाढ़ का पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। बकाया 37 गांवों में गंगा में आई बाढ़ से पानी भरने लगा है। 16 गांव रामगंगा में आई बाढ़ से प्रभावित है। जिन दस गांवों में आवागमन बंद है, उनमें छह गांवों में प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए नाव चलवाई जा रही है।

चार गांवों में नाव की व्यवस्था न होने से गांव के लोग आवागमन को ट्रैक्टर के पहिये के ट्यूब का सहारा ले रहे हैं। गौटिया से इमादपुर सोमवंशी जाने वाले मार्ग, बनासीपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग, तीसराम की मड़ैया गांव के रोड पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है। इससे गांव के लोगों को सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ का पानी भरने से गांव के लोगों को दवा लेने आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
Rivers continue to increase, 83 villages in flood in farrukhabad
बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
पहिये के ट्यूब के सहारे गए दवा लेने
कंचनपुर सबलपुर का रास्ता बाढ़ के पानी से बंद हो गया है। गांव के 60 वर्षीय सियाराम की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। आवागमन को नाव न चलने से परिवार के लोग ट्यूब के सहारे सियाराम को बाढ़ के पानी से निकाल कर जमापुर दवा दिलाने आए। दवा लेने के बाद ट्यूब के सहारे ही गांव पहुंचे।

गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ से स्कूलों में भरा पानी
गंगा में आई बाढ़ से परिषदीय स्कूलों में पानी भरना शुरू हो गया है। इससे शिक्षकों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। गांव कंचनपुर सबलपुर, उदयपुर, जोगराजपुर, कुड़री, माखन नगला, राम प्रसाद नगला, जटपुरा, लायकपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, जमापुर, तीसराम की मड़ैया, मंझा की मड़ैया गांव के परिषदीय विद्यालयों में पानी  भर गया है। शमसाबाद के कटरी तौफीक गांव के प्राथमिक विद्यालय में  पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rivers continue to increase, 83 villages in flood in farrukhabad
बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
पानी में करंट आने से गोवंश की मौत, 20 गांवों की बिजली बंद
गंगा और रामगंगा में आई बाढ़ से गांवों में पानी भर गया है। अमृतपुर क्षेत्र के गांव रामपुर जोगराजपुर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इस गांव की बिजली चालू है। मंगलवार को एक पोल से वहां भरे पानी में करंट दौड़ गया। इससे एक गोवंश की करंट से मौत हो गई। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार व आदिल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ का पानी भरने से बीस गांवों की बिजली बंद करा दी। जेई आदिल ने बताया कि गांव के लोग बिजली कटवाने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन खतरे को देखते हुए बिजली कटवा दी गई है।

अफसरों ने ट्रैक्टर से बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण
गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर के साथ बाढ़ग्रस्त गांव कटरी धर्मपुर का ट्रैक्टर से जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लेखपाल व कानूनगो को ग्रामीणों की सूची बनाने के निर्देश दिए।

गंगा की बाढ़ से घिरे शहर के निकटवर्ती गांव कटरी धर्मपुर का एडीएम विवेक श्रीवास्तव व एसडीएम सदर अनिल कुमार मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे। रास्ते में पानी भरा होने से उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ की हकीकत देखी। हालांकि आवागमन के लिए वहां पहले से तीन नावें लगी मिलीं। क्षेत्र का भ्रमण कर एडीएम ने बाढ़ में फंसे लोगों को राहत सामग्री बंटवाने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम ने लेखपाल व कानूनगो को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
Rivers continue to increase, 83 villages in flood in farrukhabad
बाढ़ से 83 गांवों के बिगड़ रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के आने की भनक पर बाढ़ग्रस्त गांव कटरीगंगपुर के लोग भी इंतजार करते रहे। हालांकि वहां अधिकारी नहीं पहुंच सके। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कटरी धर्मपुर के निरीक्षण में काफी समय लग जाने से कटरी गंगपुर नहीं पहुंच सके। वहां के ग्रामीणों को आवागमन के लिए आवश्यकतानुसार नाव उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही राहत सामग्री भी वितरित होगी।

बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार
बाढ़ग्रस्त गांव के लोगों के लिए जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों में 107 नावें लगाने की तैयारी है। सदर तहसील में बाढ़ग्रस्त चिह्नित 37 गांवों में 35, कायमगंज के 113 गांवों में 34  व अमृतपुर क्षेत्र के 172 गांवों में 38 नावें लगाई जाएंगी। जनपद में तहसील स्तर पर तीन बाढ़ कंट्रोल रूम खोलने के साथ कुल 52 बाढ़ चौकी व 24 शरणालय बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

डीएम ने रामगंगा की बाढ़ का लिया जायजा
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रामगंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने रामगंगा पुल का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति देखी। इसके साथ ही तहसीलदार व एसडीएम अमृतपुर को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed