{"_id":"5e7e114d8ebc3e6fab41188d","slug":"report-on-35-people-who-went-for-namaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: हरदोई, कन्नौज, इटावा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 35 पर रिपोर्ट, बुंदेलखंड-कानपुर में घरों में हुई इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: हरदोई, कन्नौज, इटावा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 35 पर रिपोर्ट, बुंदेलखंड-कानपुर में घरों में हुई इबादत
Sat, 28 Mar 2020 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
मौदहा कस्बे की जामा मस्जिद में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को जरूरी मानते हुए मौलानाओं और इमामों की अपील का असर रहा कि बुंदेलखंड और कानपुर आसपास के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान अमल देखने को मिला। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की, वहीं हरदोई, कन्नौज और इटावा में मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने वाले 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
मकनियांपुरवा स्थित मस्जिद में गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने तीसरे दिन भी कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कानपुर शहर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। सुबह चार से 11 बजे तक बाजारों में मजमा लगता है। कोई भी नियमों का पालन नहीं करता नजर आ रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोले तो बस नाम के रह गए हैं। जुमे की नमाज लोगों ने घरों पढ़ी।
मस्जिद में नहीं घरों में हुई जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भी मौलानाओं की अपील के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में जुमे की नमाज अदा की। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। हरदोई जिले के पाली कस्बे के मोहल्ला काजीसराय उत्तरी में लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में मस्जिद में पसरा सन्नाटा, लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र के अड़ार मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने को जुटे नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। फर्रुखाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में शरीयत का पालन करते हुए पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र की मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा जिले में लोगों ने घरों में नमाज अदा की।
विज्ञापन
पूरे दिन लाउडस्पीकरों से हुई घरों में रहने की अपील
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज घरों पर पढ़ी। सफीपुर में सब्जी मंडी लोगों की भीड़ पर पुलिस ने लाठियां फटकारी। मामले में पुलिस ने 33 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। औरैया, फतेहपुर में भी नमाजियों ने जुमे की नमाज अपने-अपने घरों अदा की। फतेहपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़क पर घूम रहे 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट और महोबा में भी नमाजियों ने अपने-अपने घरों पर नमाज पढ़ी।