{"_id":"5fb77fc58ebc3e9be74e4fa0","slug":"relations-with-vikas-dubey-exposed-after-bikru-case-action-on-40-policemen-including-three-pps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के बाद विकास दुबे से रिश्ते उजागर, तीन पीपीएस समेत 40 पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के बाद विकास दुबे से रिश्ते उजागर, तीन पीपीएस समेत 40 पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
Fri, 20 Nov 2020 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए बिकरू कांड में आईपीएस अनंत देव पर कार्रवाई होने के बाद 40 और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। इसमें तीन पीपीएस भी शामिल हैं। इसके अलावा सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टरों पर भी गाज गिरेगी। विकास दुबे और जय बाजपेई के साथ इनकी मिलभगत एसआईटी की जांच में उजागर हुई है। शहर के पुलिस अफसरों को इसकी सूची भेज दी गई है।
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
एसआईटी की जांच में 19 प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। पुलिसकर्मियों की भी लंबी सूची है। सूत्रों के मुताबिक तत्कालीन एसपी ग्रामीण प्रद्युम् न सिंह, तत्कालीन सीओ कैंट राम कृष्ण चतुर्वेदी और वर्तमान सीओ एलआईयू सूक्ष्म प्रकाश का नाम शामिल हैं।
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
ये तीनों पीपीएस अफसर हैं। अन्य 37 पुलिसकर्मियों में दरोगा इंस्पेक्टर, और सिपाही शामिल हैं। कानपुर के अलवा कानपुर देहात के शिवली थाना व लखनऊ के कृष्णा नगर थाने के एक पूर्व इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों को एसआईटी ने दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का करीबी जय
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 37 पुलिसकर्मियों में से 23 पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद गंभीर पाई गई है। एडीजी स्तर से इनकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। अन्य पर प्रतिकूल प्रवृष्टि या चेतावनी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
इन पर होगी कार्रवाई
जेल में बंद चौबेपुर केपूर्व एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा, बजरिया थानेदार राममूर्ति यादव, पूर्व बजरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद इब्राहिम, एसके वर्मा, पूर्व चौबेपुर एसओ वेद प्रकाश, राधे श्याम यादव, संजय सिंह, सतीश चंद्र, राकेश कुमार, लालमणि सिंह, बूजकिशोर मिश्र, मुकेश कुमार, पूर्व शिवली थानेदार राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व रूरा थानेदार धर्मवीर सिंह, पूर्व नजीराबाद थानेदार जितेंद्र पाल, दरोगा दीवान सिंह, दोरोगा विश्वनाथ मिश्रा, अजहर इशरत, कुंवरपाल सिंह, दरोगा संजय कुमार, जय कुमार त्रिपाठी, इंद्रापाल, बैजनाथ गौड़, सुजीत कुमार मिश्रा, लवकुश सिंह चौहान तत्कालीन थाना प्रभारी शिवली दीवान गिरिा व सूबेदार सिंह, लखनऊ कृष्णा नगर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय, कृष्णा नगर थाने के दरोगा अवनीश कुमार सिंह, सिपाही लायक सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, कुंवर पाल धमेंद्र सिंह, विकास कुमार और सुरेश तिवारी का नाम शामिल है।