{"_id":"5d83b2728ebc3e93c52ef7b3","slug":"rashmi-came-from-delhi-to-help-the-destitute-elderly-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अमर उजाला डिजिटल' में खबर देख बेसहारा वृद्धा की मदद करने दिल्ली से दौड़ी चली आईं रश्मि, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमर उजाला डिजिटल' में खबर देख बेसहारा वृद्धा की मदद करने दिल्ली से दौड़ी चली आईं रश्मि, कही ये बात
Fri, 20 Sep 2019 09:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
भूख से तड़पती दिव्यांग बुजुर्ग महिला को खाना देने के लिए दिल्ली से आईं रश्मि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में फुटपाथ पर रहने वाली बुजुर्ग महिला का दर्द जब दिल्ली में रहने वाली रश्मि रूबी वर्मा ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया और जानकारी लेकर वह उसकी मदद करने के लिए कानपुर आ गईं। कुछ समय पहले ‘अमर उजाला डिजिटल’ में कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास फुटपाथ पर रहती, भूख से तड़पती दिव्यांग बुजुर्ग महिला के बारे में दिखाया गया था।
रश्मि ने बुजुर्ग महिला के लिए खाने पीने का इंतजाम किया
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रश्मि इस बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी से मिलीं। उनको खाने-पीने का सामान व गृहस्थी का सामान दिया। एक परचून की दुकान भी सेट करा दी, जो हर महीने महिला को राशन और अन्य जरूरी सामान दे देगी। दुकानदार को वे ऑनलाइन पेमेंट कर देंगी।
फुटपाथ पर रहने वाली वृद्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्त को जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्दी ही महिला के लिए एक कमरा भी किराये पर दिला देंगी, ताकि वे आराम से रह सकें। रश्मि ने कहा कि वे इस महिला का खाने से लेकर रहने व अन्य जरूरतों का हमेशा के लिए खर्चा उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा के हाल चाल लेतीं रश्मि
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से भरथना (इटावा) निवासी रश्मि ने कुछ साल शहर में भी पढ़ाई की है, लेकिन अब वे दिल्ली में रहती हैं और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। रश्मि कहती हैं कि जब इस महिला के बारे में उन्होंने पढ़ा और देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा। बताती हैं कि इसे देखकर कई रात तक वे सो नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन
रश्मि ने वृद्धा का दिया खाने पीने का सामान
- फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। दोस्त प्रभात कटियार की मदद से उन्होंने महिला की पूरी जानकारी हासिल की और अगली ट्रेन पकड़कर मदद करने कानपुर आ गईं। रश्मि कहती हैं कि अब वे पुष्पा देवी को किसी भी तरह की मुसीबत से गुजरने नहीं देंगी और उनका पूरा खर्चा उठाएंगी।