फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: राजबब्बर ने बयानबाजी कर CM योगी को घेरा, गोरखपुर कांड पर कही ये बड़ी बात

Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
rajbabbar statement against cm yogi
राजबब्बर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कानपुर में बयानबाजी कर सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। गोरखपुर कांड में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की खूब आलोचना की। राजबब्बर ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों की मौत बीमारी से नहीं हुई है। इलाज में लापरवाही कर बच्चों की हत्या की गई है। ऐसा करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। चंद अधिकारियों पर कार्रवाई करने से प्रदेश सरकार की लापरवाही छुप नहीं सकती। वह महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैली में भाग लेने शहर आए थे।

 
rajbabbar statement against cm yogi
राजबब्बर
राजबब्बर ने कहा कि दुखद स्थिति है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद अभी गोरखपुर में बच्चों की मौतों का सिलसिला थमा नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गोरखपुर जाकर दुखी परिवारों को सांत्वना देने की अपील की। राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात खराब है।
 
rajbabbar statement against cm yogi
राजबब्बर
इन स्थितियों में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनता के साथ सड़क पर उनकी लड़ाई लड़ेगी। जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक सुहैल अंसारी, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, भूधर नारायण मिश्रा, मो. हाफिज उमर आदि ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व तिलक हॉल से गाजे-बाजे और झांकियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से रैली निकाली गई। इसमें अमनदीप सिंह, शादाब आलम, अशरफ अली शेखू, जरीना खातून, भारत आजाद, मो. कासिफ व दिलीप सिंह ने सक्रिय योगदान दिया। शंकर दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, श्रोत गुप्ता, शैलेंद्र दीक्षित, पवन गुप्ता, शरद मिश्रा, केके तिवारी, नीतम सचान, इकबाल अहमद, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, कमल जायसवाल आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajbabbar statement against cm yogi
राजबब्बर
मंच पर बैठने पर भिड़े
मंच पर बैठने की होड़ में कांग्रेसी भिड़ गए। पार्षद कमल शुक्ल बेबी को संबोधन के लिए बुलाया गया। संचालक ने मंच के सामने बैठने की बात कह दी। यह सुनते ही बेबी भड़क गए। उन्होंने कहा सामने बैठने की बात कहकर उनका अपमान किया जा रहा है। बिना संबोधन किए ही वह मंच पर बैठ गए और अंत तक वहीं बैठे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed