मेरी उनसे बात हो रही थी कि एकाएक फोन पर धमाका सुनाई दिया। इसके बाद फोन भी कट गया। मैं बेचैन हुई दोबारा कई बार फोन मिलाया, लेकिन लगा नहीं। फिर टीवी पर जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की खबर देखी तो दिल बैठ गया। उसके बाद पति का हाल जानने के लिए छटपटाती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। शाम को कंट्रोल रूम से फोन आया और उनकी शहादत की खबर मिली। बस इतना बोलकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए तिर्वा, कन्नौज के सुखसेनपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह यादव की पत्नी नीरज रो पड़ीं।
पुलवामा आतंकी हमलाः बात होते-होते हुआ धमाका, आयी शहादत की खबर, शहीद की पत्नी का एक-एक शब्द रुला देगा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन