{"_id":"5deb83748ebc3e1c0266faa9","slug":"priyanka-gandhi-vadra-attacks-on-yogi-government-in-unnao-misdeed-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों में आंसू रूंधा गला, उन्नाव पीड़िता के पिता प्रियंका से बोले बिटिया ने न्याय मांगा था मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में आंसू रूंधा गला, उन्नाव पीड़िता के पिता प्रियंका से बोले बिटिया ने न्याय मांगा था मिली मौत
Sun, 08 Dec 2019 03:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर में परिजनों से बातचीत करती प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने और नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की घटना के बाद शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार थाना क्षेत्र स्थित गांव पीड़िता के पिता व परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला।
प्रियंका उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के घर करीब 30 मिनट तक रूकीं
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि योगी सरकार कहती है कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि महिलाओं के साथ जिस प्रकार घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे तो ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में महिलाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। कहा कि अपराधी मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली योगी सरकार में नौ साल की बच्ची भी स्कूल जाने से डरती है। योगी जी ने जो प्रदेश बनाया है, उसमें महिला अकेले चल भी नहीं सकती।
परिजनों से बातचीत करती प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं हर वक्त खौफजदा रहती हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दोपहर तकरीबन 12:30 बजे मृतका के गांव पहुंची और आधा घंटे तक पिता व भाभी से बंद कमरे में बातचीत की। परिवार के लोगों ने उन्हें घटना की शुरुआत से बेटी की मौत तक के घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। इस पर प्रियंका ने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के हालचाल लेतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा कि वह हर समय परिवार के साथ खड़ी रहेंगी और न्याय के लिए कानूनी मदद भी करेंगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए है। अपराधी बेखौफ हैं, उनके अंदर पुलिस का भय नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि पता चला है कि ग्राम प्रधान सत्तापक्ष से जुड़े हैं। पहले भी सत्ता पक्ष से आरोपियों की मदद होती रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद से बदहवास भाई और पिता
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि मृतका का परिवार एक साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहा था। पिता के साथ आरोपी मारपीट करते रहे। बच्चों व महिलाओं को डराते धमकाते रहे। फ सल तक जला दी, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि प्रशासन इसे गंभीरता से लेता तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।