फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: रात को थाने पहुंची दुल्हन को देख चौंक गए पुलिस वाले, पूछा क्या हुआ तो रोते हुए बोली उसने मेरी शादी तुड़वा दी

Tue, 25 May 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Police shocked to see bride who reached police station at night, asked what happened, she said he broke my marriage
शादी टूटने के बाद लाल जोड़े में थाने पहुंची युवती - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर एक कथित प्रेमी द्वारा प्रेमिका की शादी तुड़वाने का अनोखा मामला सामने आया है। शादी टूटने के बाद युवती मांग कर रही है कि जिसने उसकी शादी तुड़वाई है पुलिस उसी से उसकी शादी करवाए। युवती ने बताया कि युवक कई महीनों तक शादी करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी करने की बात आई तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो उसके होने वाले दूल्हे को भेज दिए। ऐसे में सोमवार को दूल्हा बरात लेकर गांव नहीं गया। अश्लील वीडियो भेजने के चलते युवती की शादी रुक गई है। जिसके चलते अब दुल्हन ससुराल की जगह कोतवाली में न्याय की गुहार लगा रही है। मामला हमीरपुर जनपद की मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेमी ने प्रेम जाल में फंसा कर लंबे समय तक प्रेमिका का यौन शोषण किया।


 
Police shocked to see bride who reached police station at night, asked what happened, she said he broke my marriage
शिकायत करने के बाद थाने से जाती दुल्हन - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं जब युवती की शादी दूसरी जगह होने लगी तो उसका अश्लील वीडियो बनाकर दूल्हे और उसके परिवार वालों को भेजकर जान से मारने की धमकी देने लगा। बरात आने के दिन दुल्हन सजी धजी बैठी रही पर जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो युवती शादी के जोड़े में कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

 
Police shocked to see bride who reached police station at night, asked what happened, she said he broke my marriage
दुल्हन ने बताया कैसे टूटी शादी - फोटो : amar ujala
देर रात कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का एक मकान बांदा में है, जहां वह सालों रही है। वहां मोहल्ले के एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने उसके कुछ वीडियो और फोटो बनाए। इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवक से शादी की बात की मगर उसने इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police shocked to see bride who reached police station at night, asked what happened, she said he broke my marriage
शादी टूटने के बाद फैला मंडप - फोटो : amar ujala
इससे बात बढ़ गई तो युवक ने धमकी दे दी कि आपकी बेटी की शादी वह कहीं होने भी नहीं देगा। पिता युवक के डर से बेटी को लेकर गांव आ गए। गांव से शादी कर उसे विदा करना चाहते थे, पर जानकारी प्रेमी को हो गई और उसने दूल्हे के पास वही वीडियो और फोटो भेज दिए, जिससे दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।

 
विज्ञापन
Police shocked to see bride who reached police station at night, asked what happened, she said he broke my marriage
परिजनों के साथ जाती दुल्हन - फोटो : amar ujala
बेटी की बर्बाद होती जिंदगी पर बेबस पिता ने भी न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली पहुंची युवती कहा कि वह प्रेमी को कभी माफ नहीं करेगी। कोतवाल ताराचंद पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed