{"_id":"6023d50fc64fbf3bbc341252","slug":"police-ran-on-false-information-about-gokshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोकशी की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, पूछताछ पर सूचना देने वाला हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोकशी की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, पूछताछ पर सूचना देने वाला हुआ बेहोश
Wed, 10 Feb 2021 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
बेहोश शकील को लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना में गोकशी की झूठी सूचना से बुधवार को कुदरकोट गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ की तो सूचना देने वाला बेहोश हो गया।
मौके पर क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि मामला ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुदरकोट निवासी शकील ने पुलिस को सूचना की गांव के एक व्यक्ति ने गोकशी कर खाल शौचालय के टैंक में डाल दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंक खुलवाकर देखा तो उसमें गंदे कपड़े, चूना आदि मिला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सूचना देने वाला शकील भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने शकील को कुदरकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली इंचार्ज निर्भय चंद्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि मामला ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का है।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना देने वाले का ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में 15 दिन पहले शांतिभंग में चालान किया गया था। गलत सूचना देने में कार्रवाई की जाएगी।