बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद हर रोज वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मनु और शशिकांत को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। एक वायरल ऑडियो में विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी ने मोबाइल तोड़कर सिम चबाने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने विकास के साथियों की पत्नियों के मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
{"_id":"5f115dce6dba4956765d6bd8","slug":"police-preparing-to-make-shashikant-and-his-wife-government-witness-in-bikeru-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड में शशिकांत और उसकी पत्नी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में पुलिस, मोबाइल से जुटा रही सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड में शशिकांत और उसकी पत्नी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में पुलिस, मोबाइल से जुटा रही सबूत
Fri, 17 Jul 2020 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वहीं विकास और उसके गुर्गों ने अपने मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया था। विशेषज्ञों की मदद से पुलिस उस डाटा को रिस्टोर करवा रही है। इसमें सफलता मिलने के साथ ही घटना वाले दिन की तमाम वायस रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो मिल रहे हैं। इन्हें केस का हिस्सा बनाकर जांच में शामिल किया जाएगा।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
अब तक मिले डाटा में से ऑडियो क्लिपिंग और फोटो तो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूरा विकास का गिरोह बहुत शातिर था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया था। उनका डाटा रिकवर कराया जा रहा है। बहुत जल्द पुलिस के पास बहुत सारी सूचनाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शशिकांत और उसकी पत्नी मनु को पुलिस सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। दोनों ने पूछताछ के दौरान दो जुलाई की रात को बिकरू में हुई घटना का आंखों देखा हाल बताया। पुलिस को सहयोग करने की बात भी कही है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनु और शशिकांत वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हैं।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
उन्होंने वारदात की तैयारी से लेकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। किस छत से कौन गोलियां चला रहा था, यह सब जानकारी दी है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दोनों सरकारी गवाह बनते हैं तो मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उनकी गवाही के साथ ही अन्य पूरी प्रक्रिया की जाएगी।