फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंद से आए छह युवकों में से पुलिस ने तीन को पकड़ा, तीन अभी भी फरार, जमातियों के आने से फैली दहशत

Tue, 14 Apr 2020 01:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police caught three out of six youths came from Deoband
पुलिस ने तीन जमातियों को पकड़ा - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले का प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। वहीं दूसरे जनपदों से आने वाले लोग लॉकडाउन तोड़कर दूसरों के जीवन से भी खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। फर्रूखाबाद के जरारी में छह युवक 28 मार्च को देवबंद से वापस आने के बाद बिना कोरोना जांच कराए ही गायब हो गए।


 
Police caught three out of six youths came from Deoband
जमातियों की जांच करने के लिए पहुंची टीम - फोटो : amar ujala
सोमवार को सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य टीम ने तीन युवकों को पकड़कर कोरोना जांच के लिए एंबुलेंस से मिशन अस्पताल भेज दिया। वहां तीनों के नमूने लिए गए। अभी तीन युवक छिपे हुए हैं। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव जरारी निवासी युवक जनपद सहारनपुर के देवबंद में धार्मिक शिक्षा ले रहे हैं। लॉकडाउन के बाद 28 मार्च को छह युवक देवबंद से लौटे। जानकारी मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो युवक घरों से छिप गए। इससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो सका।

 
Police caught three out of six youths came from Deoband
पुलिस ने की कई इलाकों में छानबीन - फोटो : amar ujala
यह युवक रिश्तेदारी में भी घूमते रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। सोमवार को युवकों के घर आने की सूचना पर जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम जादौन, सीओ मोहम्मदाबाद शोहराब आलम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं इन्हीं युवकों के साथ 28 मार्च को देवबंद से आए गांव बंथल शाहपुर के युवक को भी पकड़ लिया गया। तीनों को एंबुलेंस से कोरोना जांच के लिए मिशन अस्पताल भेज दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police caught three out of six youths came from Deoband
डॉक्टरों की टीम ने लिया जमातियों का सैंपल - फोटो : amar ujala
वहीं क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी युवक एयरफोर्स में गुजरात प्रांत के नलिया में तैनात है। वह 30 मार्च को घर आया था। उसने अपनी कोरोना जांच कराने के लिए थानाध्यक्ष को फोन किया। कहा कि आने के दौरान उसका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। वह कोरोना जांच भी कराना चाहता है। इस पर थानाध्यक्ष ने उसे भी मिशन अस्पताल भेज दिया।

 
विज्ञापन
Police caught three out of six youths came from Deoband
पुलिस ने कई इलाकों में की छानबीन - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र से आ चुके 500 लोग, कई का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं
जहानगंज के गांव जरारी, भड़ौसा में महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से करीब 500 से अधिक लोग घर वापसी कर चुके हैं। इनमें दर्जनों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न तो स्वास्थ्य परीक्षण कराया और न ही क्वारंटीन में रहे। रिश्तेदारी में भी घूमते रहे। ऐसे लोगों की भी प्रशासन के पास सूची तैयार है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed