{"_id":"5e94b35d8ebc3e6fd3101c2c","slug":"iit-kanpur-built-rapid-disinfectant-chamber-will-burn-corona-virus-in-two-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर ने बनाया रैपिड डिसइंफेक्टेंट चैंबर, कोरोना वायरस को दो मिनट में जला देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर ने बनाया रैपिड डिसइंफेक्टेंट चैंबर, कोरोना वायरस को दो मिनट में जला देगा
Tue, 14 Apr 2020 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर ने बनाया रैपिड डिसइंफेक्टेंट चैंबर
- फोटो : amar ujala
आईआईटी कानपुर ने एक ऐसा रैपिड डिसइंफेक्टेंट चैंबर तैयार किया है जो कोरोना वायरस सहित अन्य कीटाणुओं को भी जला देगा। दो चरणों में काम करने वाले इस रैपिड डिसइंफेक्टेंट चैंबर यानि त्वरित कीटाणुशोधन प्रक्रिया में पहले पूरा शरीर सैनिटाइज होगा फिर थर्मल शॉक चैंबर के अधिक तापमान में वायरस पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।
ऑटोमाइजेशन और थर्मल शॉक चैंबर के माध्यम से सैनिटाइज होगा शरीर
- फोटो : amar ujala
इस चैंबर का इस्तेमाल मॉल, अस्पताल या किसी भी सार्वजनिक जगह में किया जा सकता है। कोरोना से जंग में आईआईटी कानपुर नित नए शोध कर रहा है। जहां एक ओर 100 रुपये में सस्ती पीपीई तैयार की है तो दूसरी ओर पोर्टेबल वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है।
आईआईटी ने दिया डेमो
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा स्पेशल कोटिंग, एन 95 की खूबियों वाले सस्ते मास्क भी बना लिए हैं। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि यह दो चरणों में काम करेगा। पहले चरण में ऑटोमाइजेशन के तहत व्यक्ति को स्प्रे चैंबर में जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक तापमान में वायरस पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा
- फोटो : amar ujala
डिसइंफेक्शन को पूरे शरीर में स्प्रे किया जाता है, जिससे सारे कीटाणु मर जाते हैं। इसके साथ ही हीट चैंबर या थर्मल शॉक चैंबर भी लगाया गया है। इस चैंबर का तापमान करीब 65 डिग्री होता है या बाहर के तापमान से 30 डिग्री अधिक होता है। स्प्रे चैंबर के बाद इस चैंबर में आते ही कीटाणु लगभग खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
यूनीक है दोनों का कांबिनेशन
- फोटो : amar ujala
पूरी प्रक्रिया करीब दो मिनट की होती है और हीट चैंबर में व्यक्ति को करीब 30 सेकेंड का समय देना होता है। प्रो. मणींद्र ने कहा कि इन दोनों का कांबिनेशन यूनीक है, इसको बनाने में करीब 50 हजार रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल पब्लिक प्लेस में बेहतर हो सकता है।