फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में 1 घंटे तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दबोचा गया डाकू जंगलिया उर्फ पंजाबी

Mon, 13 Aug 2018 09:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 09:06 PM IST
सार

Police encounter in jungle

विज्ञापन
police caught daku Junglia
जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग से रविवार की शाम को कल्याणगढ़ के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस ने गैंग के एक पचास हजार के इनामी डाकू जंगलिया उर्फ पंजाबी को दबोच लिया है। उसके कब्जे से 315 बोर की एक रायफल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से थर्टी स्प्रिंग व 315 बोर के एक दर्जन से अधिक खोखे भी मिले हैं। बाकी गैंग के बदमाश भागने में सफल रहे।


 
police caught daku Junglia
जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर थानाक्षेत्र के कल्याणगढ़ जंगल में डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी के अलावा मानिकपुर, मारकुंडी व बहिलपुरवा थाने की कुल चार टीमें जंगल में आगे बढ़ीं। पुलिस को देख डकै तों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले से तैयार पुलिस टीमों ने भी जवाबी फायरिंग की।

 
police caught daku Junglia
जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस बीच पहाड़ की ओर जाने पर पुलिस टीम ने भाग रहे एक डाकू को दबोच लिया। उधर डकैत साथी के पकड़े जाने की जानकारी होते ही जंगल की ओर भाग निकले। काफी देर तक पुलिस टीम वहां मौजूद रही लेकिन फिर कोई हाथ नहीं आया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
police caught daku Junglia
जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दबोचा गया डाकू नागर निवासी जंगलिया उर्फ पंजाबी उर्फ चुंदइया पुत्र पहरूआ है। यह डाकू बबुली कोल गैंग का हार्डकोर सदस्य है। इस पर 50 हजार का इनाम है। 24 अगस्त 2017 को मानिकपुर के जंगल में डाकू बबुली से पुलिस मुठभेड़ के दौरान इसने घायल गैंग के सदस्यों को बचाकर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें एक दरोगा जेपी सिंह शहीद हुए थे और दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी घायल हुए थे। इस पर हत्या, अपहरण, फिरौती व धमकी देने के 15 मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक रायफल व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके पकड़े जाने से गैंग कमजोर हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed