कानपुर आईआईटी के छात्र की एक फेसबुक पोस्ट से कानपुर पुलिस में हड़कंप की स्थिति बन गई है। दरअसल छात्र फेसबुक पोस्ट को लेकर खुफिया विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की नजरों में चढ़ गया है।
पुलिस और खुफिया विभाग उसकी हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं। दो दिन पहले छात्र ने घरवालों को फोन कर के यह कहा था कि मैं जा रहा हूं, मुझे खोजना मत।
बेटे के फोन के बाद परिवार के लोग डर गए और आईआईटी प्रशासन को सूचना दी। आईआईटी ने इस सूचना को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ साझा किया। इसके बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हुईं।
आईआईटी कैंपस में छात्र को नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी बातचीत के लिए बुलाया है।
छात्र की फेसबुक प्रोफाइल चेक की गई तो सीरिया और आईएसआईएस से संबंधित कुछ पोस्ट मिलीं। इसमें कुछ पोस्ट बांग्ला भाषा में भी हैं। पोस्ट का हिंदी में ट्रांसलेट कराने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।