बुंदेलखंड के नामी डकैत गौरी यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने चित्रकूट के जंगलों में चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। उसको संरक्षण दे रहे गांववालों की लिस्ट तैयार हो चुकी है इन सभी पर कभी भी शिकंजा कस सकता है।
2 of 4
डकैत गौरी यादव की पुरानी तस्वीर
चित्रकूट में डाकू गौरी यादव भले ही यूपी क्षेत्र में कई साल से बच रहा हो पर अब जिले की सीमा एमपी क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क में कमीशन मांगना उसको भारी पड़ रहा है। एमपी पुलिस उसको पकड़ने के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। जंगलों में पुलिस फोर्स तैनाती के साथ ही डाकू गौरी यादव को संरक्षण देने वालों को चिंहित किया जा रहा है।
3 of 4
जंगलों में पुलिस फोर्स किया तैनात, एक दशक से कर रहा वारदात
एक लाख तीस हजार का इनामी डाकू गौरी यादव लगभग दस साल से फरार चल रहा है। जो यूपी क्षेत्र में कई वारदात करने के साथ ही एक दरोगा की हत्या तक कर दी थी। इसको पकड़ने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। अब यह डाकू एमपी क्षेत्र मेें नया गांव थाना क्षेत्र में बन रही एक सड़क बनवाने के नाम पर जब कमीशन मांगने के लिए ठेकेदार सहित सड़क बनवा रहे इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दी तो एमपी पुलिस ने डाकू के खिलाफ सख्त हो गई।
4 of 4
डकैत गौरी यादव की पुरानी फोटो
घटना के बाद सतना पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर ने पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक कर डाकू गौरी को ठिकाने लगाने के लिए चक्रव्यूह रचने की रणनीति बनाई है। जंगलों में पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि गौरी गैंग को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सतना एसपी राजेश हिंगड़कर ने बताया कि दो साल के अंदर एमपी क्षेत्र कई डाक ुओं को ठिकाने लगा दिया गया। गैंगे के बचे सदस्यों को जेल भी भेज दिया गया है। गौरी यादव डाकू को भी ठिकाने लगा दिया जाएगा।