{"_id":"5cc2a782bdec22140559d130","slug":"pm-modi-rally-in-kannauj-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा का गढ़ ध्वस्त करने के लिए आज कन्नौज आएंगे पीएम मोदी, निशाने पर होंगे अखिलेश-डिंपल और मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का गढ़ ध्वस्त करने के लिए आज कन्नौज आएंगे पीएम मोदी, निशाने पर होंगे अखिलेश-डिंपल और मायावती
Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज लोकसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। अखिलेश यादव के बाद यहां से डिंपल यादव को सांसद चुना गया था। सपा के इस गढ़ को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को तिर्वा के डीएन कालेज मैदान में जनसभा करेंगे। सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
इसके बाद पीएसी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। तीसरा अंतिम सुरक्षा घेरा सिविल पुलिस का होगा। वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से हेलीकाप्टर की लैंडिंग से लेकर टेकऑफ तक निगरानी की जाएगी। 27 अप्रैल को तिर्वा में दोपहर 2 बजे के करीब प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी आलोक कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी में एसपीजी की टीम ने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के लैंड से लेकर मंच तक पीएम की सुरक्षा का रिहर्सल किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी आलोक कुमार सिंह, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी में एसपीजी की टीम ने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के लैंड से लेकर मंच तक पीएम की सुरक्षा का रिहर्सल किया।
मोदी की सुरक्षा में एसपीजी कमांडो तैनात होंगे
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
एनएसजी के अधिकारियों ने बताया कि रैली स्थल पर पहुंचने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जाएगी। सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। वहीं डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता ने अभी से जनसभा स्थल पर छानबीन शुरू कर दी है।
आईजी आलोक कुमार ने बताया कि पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी की सुरक्षा में एसपीजी कमांडो तैनात होंगे। हेलीपैड से पीएम बुलेट प्रूफ बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचेंगे। इस दौरान सात कारें चलेंगी।
आईजी आलोक कुमार ने बताया कि पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी की सुरक्षा में एसपीजी कमांडो तैनात होंगे। हेलीपैड से पीएम बुलेट प्रूफ बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचेंगे। इस दौरान सात कारें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल की सुरक्षा का थ्री-टियर घेरा रहेगा
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री किस कार में होंगे, इसका फैसला आखिरी वक्त में लिया जाएगा। एक गाड़ी जैमर से लैस होगी। इसमें दो एंटिना लगे रहते हैं। यह 200 मीटर की दूरी पर रखे विस्फोटक को निष्क्रिय कर देती है। जिस मंच से प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, उस मंच से लेकर लोगों के बीच कम से कम 60 मीटर का फासला होगा।
विज्ञापन
अखिलेश से ऐसे मिले पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल की सुरक्षा का थ्री-टियर घेरा रहेगा। जनसभा में उपस्थित वीआइपी व आम लोगों की आवाजाही भी अलग रास्तों से होगी। हर व्यक्ति की गहन जांच करने के बाद ही मंच पर जाने की अनुमति दी जाएगी। करीब 50 लोग रहेंगे। मंडलायुक्त और आईजी के साथ एनएसजी कमांडो ने किया रिहर्सल, डॉग स्क्वॉड समेत बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे पर की छानबीन