तिरंगा लेकर हवा में हनुमान उड़े तो माहौल तालियों की गड़गड़हट से गूंज उठा। मौका था कानपुर के लालबंगला बाजार चकेरी में मंगलवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का।
यहां लगाई गई झांकियां दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रहीं। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ता रहा।
2 of 5
हनुमान वेशभूषा में प्रदर्शन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में कलाकारों ने भगवान शंकर का रूप धर जीवित सांपों के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी।
वहीं, शंकर का रूप धरे कलाकार के सिर पर मां गंगा विराजमान दिखाई दीं।
4 of 5
काली की वेशभूषा में प्रदर्शन करते कलाकार
इस दौरान जय श्री राम और भारत माता की जय, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
कलाकारों ने काली, शिव की वेशभूषा धारण कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हर कोई भक्ति में डूबा सा नजर आ रहा था।