{"_id":"5d83a9828ebc3e018167231d","slug":"opposed-to-garbage-by-putting-cm-yogi-s-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा तरीका: सीएम योगी की फोटो लगाकर किया कूड़ा डालने का किया विरोध तो पहुंच गए पार्षद और अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा तरीका: सीएम योगी की फोटो लगाकर किया कूड़ा डालने का किया विरोध तो पहुंच गए पार्षद और अफसर
Thu, 19 Sep 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने से रोकने के लिए लोगों ने लगा दी सीएम योगी की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में विरोध करने का एक अनोखा तरीका सामने आया है। यहां कूड़ा डालने का विरोध करने और जगह को साफ और स्वच्छ रखने के लिए लोगों ने सीएम योगी की तस्वीर को अपनी ढाल बनाया। लोगों के विरोध करने का ये अनोखा तरीका काम कर भी गया। जानिए क्या है पूरा मामला...
इलाके का कूड़ा एकत्र कर रोज यहीं डाल देते थे नगर निगम कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शास्त्री नगर में गुरुवार को महिलाओं सहित तमाम लोगों ने साफ किए गए पुराने कूड़ाघरों में कूड़ा डालने का विरोध किया। उन्हें समझाने पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद और अफसरों का घेराव कर नारेबाजी की गई। विरोध होता देख अफसरों ने पांडु नगर ढाल के पास स्थित कूड़ाघर में कूड़ाघर के बजाय वार्ड कार्यालय बनाने और दूसरे कूड़ाघर को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का फैसला लिया।
कूड़ा डालने से मना किया तो पहुंच गए अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कूड़े अड्डे की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शास्त्री सेंट्रल पार्क में कांपेक्टर लगाए गए हैं।नगर निगम ने शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क कूड़ाघर और पांडु नगर ढाल स्थित खुले कूड़ाघरों को कवर्ड कूड़ाघर बनवाने के लिए तुड़वाया। सीएम के आने से पहले वहां वहां सफाई कराई। पांडु नगर ढाल वाले कूड़ाघर में लोगों ने मुख्यमंत्री के बैनर, गमले रखकर बेरीकेडिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने का विरोध करने पर भिड़ गई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जबकि सेंट्रल पार्क कूड़ाघर स्थल पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर कारें खड़ी कर लीं। क्षेत्र में कूड़ा डालने का संकट होने पर पार्षद राघवेंद्र मिश्रा, जेई सतीश कमल ने पांडु नगर ढाल वाले कूड़ाघर जाकर लोगों को समझाने की कोशिश की। महिलाओं सहित अन्य लोगों ने नारेबाजी, घेराव कर उन्हें बैरंग लौटा दिया। धमकी दी कि वे वहां न तो कूड़ाघर बनने देंगे और न ही वार्ड कार्यालय।
विज्ञापन
कूड़ा डालने के लिए पहुंचा था ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पहुंचे अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) अरविंद राय का भी घेराव हुआ। अरविंद राय ने बताया कि पांडु नगर ढाल कूड़ाघर स्थल पर वार्ड कार्यालय बनवाया जाएगा। घेराव करने वालों में रीता, सरोज सिंह, राजकुमारी, सलमा, बीना, किरन, सीता, मोहित, प्रणव प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।