फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा, महज 20 रुपये होगा Driving License का आनलाइन आवेदन

Mon, 28 May 2018 07:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
online application for Driving License
डेमाे पिक
ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट आवेदन के लिए अब लोगों को एआरटीओ के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। सरकार आवेदकों की सुविधा के लिए जनसुविधा केंद्रों पर आवेदन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

 

 

online application for Driving License
डेमाे पिक
जल्द ही जन सुविधा केंद्र के माध्यम से डीएल व परमिट आवेदन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शासन से एआरटीओ को गाइड लाइन जारी कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में संचालित जनसुविधा केंद्रों पर महज 20 रुपये खर्च कर लोग आसानी से डीएल व परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
 

 

online application for Driving License
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मौजूदा समय में तीन सैकड़ा से अधिक जन सुविधा केंद्र संचालित हो रहे हैं। जन सुविधा केंद्रों पर पर अब तक आय, जाति, निवास, खतौनी, शादी व बीमारी अनुदान समेत कई अन्य योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन किए जाने की सुविधा मिल रही है। शासन के नए निर्देशोें के तहत अब इन केंद्रों पर लोग ड्राईविंग लाइसेंस व परमिट के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। जन सुविधा केंद्रों पर व्यवस्था लागू होने से आवेदक को एआरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
online application for Driving License
डेमाे पिक

इसके अलावा एआरटीओ में डीएल के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर भी काफी हद तक लगाम कसेगी। शासन के निर्देशों के तहत एआरटीओ में नई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के पहले सप्ताह से लोगों को नई व्यवस्था का लाभ मिलने लगेगा। जिसके लिए आवेदक को मात्र बीस रुपये खर्च करना पडे़गा। 
 

क्या बोले एआरटीओ 
शासन से जनसुविधा केंद्रों पर ड्राईविंग लाइसेंस आवेदन किए जाने की व्यवस्था जानकारी में आई है। फिलहाल अभी तक लिखित में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जिले में आनलाइन आवेदन व्यवस्था का क्रियान्वयन हो रहा है। जन सुविधा केंद्रों पर आवेदन की सुविधा होने से शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed