फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नर्स की मौत का मामला: पुलिस ने गढ़ी प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की कहानी, मां ने कहा-दोबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच हो

Tue, 03 May 2022 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 11:05 AM IST
सार

उन्नाव जिले में बांगरमऊट के नर्सिंग होम में फंदे से लटकी मिली नर्स की मौत की घटना में पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं, मृतका की मां का कहना है कि पुलिस बिना तथ्यों के हत्या को आत्महत्या ठहरा रही है। 

विज्ञापन
Nurse Death Case in unnao, mother of the deceased said that post mortem and CBI investigation should be done again
मृतका की मां को चेक देते डीएम रवींद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के एक नर्सिंगहोम में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के दर्ज हुए मामले में मृतका की मां ने पुलिस के खुलासे को गलत ठहराया है। सोमवार को पीड़िता के घर पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी के देखकर मां फफक पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि हैवानियत के बाद बेटी को मार डाला गया और पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। आरोपियों को बचाने के लिए बेटी के प्रेम प्रसंग का मामला उजागर किया। बिना तथ्यों के हत्या को आत्महत्या ठहरा दिया।



उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम की छत पर कुछ लोगों ने उसकी बेटी को पकड़कर फंदे से नीचे लटका दिया। उन्होंने एसपी से पूछा कि क्या यह संभव नहीं? क्या एक लड़की इतने लोगों का मुकाबला कर सकती थी? दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को दबाने के लिए पुलिस ने उसकी बेटी को बदनाम कर दिया। मृतका की मां के सवालों पर अफसर भी सकते में आ गए। पुलिस की जांच से असंतुष्ट मां ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सीबीआई जांच की मांग की है। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक देकर मृतका की मां को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Nurse Death Case in unnao, mother of the deceased said that post mortem and CBI investigation should be done again
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
30 अप्रैल को बांगरमऊ के दुल्लापुरवा स्थित न्यू जीवन नर्सिंग होम की छत पर पीछे की ओर आरसीसी पिलर की सरिया के सहारे आसीवन थानाक्षेत्र की 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका की मां ने नर्सिंग होम संचालक समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटककर मौत की पुष्टि हुई। जांच में पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसके प्रेमी संदीप राजपूत को हिरासत में लेकर प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला ठहरा दिया।

Nurse Death Case in unnao, mother of the deceased said that post mortem and CBI investigation should be done again
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस बात पर उठ रहे सवाल
पीड़िता की मां और परिवारीजनों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि भले ही युवती का किसी से प्रेम प्रसंग था। लगातार बातचीत होती थी। फिर भी ये कैसे तय होगा कि छत पर सरिया से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। जिस कपड़े से फंदा लगाया गया उसका एक सिरा पिलर के सबसे निचले हिस्से पर सरिया से बंधा था। दूसरा हिस्सा यदि उसकी गर्दन पर था तो यह संभव नहीं क्योंकि उसकी लंबाई बहुत कम है।

सवाल ये उठता है कि फंदे से झूलने के बाद मृत्यु की स्थिति में उसके हाथ नीचे लटक जाने चाहिए थे। मगर हाथ उसके सीने में दबे हुए थे। डॉक्टरों का कहना है कि फंदे से लटकने के बाद जब दम घुटने लगता है तो शरीर छटपटाने के बाद धीरे धीरे शिथिल पड़ जाता है। ऐसे में हाथ नीचे की ओर लटक जाने चाहिए थे। सवाल ये भी है कि मृतका के मोबाइल से युवक को ऐसा कोई मैसेज भी नहीं किया गया जिससे यह प्रतीत हो कि वह आत्महत्या कर सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nurse Death Case in unnao, mother of the deceased said that post mortem and CBI investigation should be done again
मृतका का प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रेमी को भेजा जेल
पुलिस के अनुसार लगभग डेढ़ साल से संदीप का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह हर कदम पर युवती की मदद करता था। युवती व संदीप के मोबाइल की कॉल डिटेल में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को संदीप को जेल भेजा है। वहीं, बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंगहोम चलाने में संचालक पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Nurse Death Case in unnao, mother of the deceased said that post mortem and CBI investigation should be done again
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मृतका के मोबाइल में उसके साथी संदीप राजपूत की आईडी से खरीदा सिम मिला है। कॉल डिटेल के आधार पर ही संदीप को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सच कबूल किया है। किसी आरोपी को बचाने की कोशिश नहीं की गई है। विवेचना अभी बंद नहीं हुई है। हर तथ्य को बारीकी से देखा जा रहा है। नामजद आरोपियों की कहीं भी संलिप्तता मिली, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। -दिनेश त्रिपाठी, एसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed