फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वुमन्स डे स्पेशल: 28 ट्रेनें, 5000 यात्री अाैर 03 टिकट काउंटर अब एक महिला के हवाले

Thu, 08 Mar 2018 01:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Now a woman will handle govindpuri station
डेमो पिक
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं के हाथों में सौंपा जाएगा। गुरुवार को डीआरएम संजय कुमार पंकज स्टेशन की बागडोर महिलाओं को सौंपेंगे। यहां महिला स्टेशन मास्टर, महिला टिकट कलेक्टर के साथ ही टिकट काउंटर पर भी महिलाएं ही बैठेंगी। 

 

 

Now a woman will handle govindpuri station
डेमो पिक
इलाहाबाद रेलवे मंडल ने घोषणा की थी कि मंडल के बम्हरौली और गोविंदपुरी स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। महिला दिवस के मौके पर डीआरएम यहां आकर गोविंदपुरी स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाओं को देंगे। देर रात तक रेलवे इसकी तैयारी में जुटा रहा।
 
 

 

Now a woman will handle govindpuri station
शीला गाेविंदपुरी स्टेशन पर टिकट काउंटर संभालती हुई
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को जहां महिला सशक्तीकरण के तौर पर महिलाओं को सौंपने की तैयारी है। जबकि स्टेशन पर महिला यात्रियों से लेकर स्टाफ के लिए भी सुविधाओं का टोटा है। 
महिलाओं के लिए स्टेशन पर एक भी शौचालय नहीं है। महिलाओं के लिए जो वेटिंग रूम बना है, वह बंद रहता है। पेयजल के लिए स्टेशन के अधिकतर नल खराब पड़े हैं। स्टाफ की कमी से जूझते हैं यात्री

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now a woman will handle govindpuri station
डेमो पिक
गोविंदपुरी स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर शीला पिछले 10 सालों से तैनात हैं। राजकुमारी और उमा तिवारी भी दिन की शिफ्ट में यहां कई सालों से काम कर रही हैं। जीआरपी की चौकी में 11 लोगों के स्टाफ में एक महिला कांस्टेबल बिट्टन देवी हैं। अभी स्टेशन पर 11 रेलवे कर्मचारियों का स्टाफ है।

 

विज्ञापन
Now a woman will handle govindpuri station
कुछ एेसी है गाेविंद पुरी स्टेशन की हालत
कानपुर सेंट्रल स्टेशन निदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ‘महिला दिवस पर गोविंदपुरी स्टेशन का संचालन महिलाओं द्वारा करने की शुरुआत डीआरएम करेंगे। सेंट्रल से सामंजस्य बनाकर यहां महिलाएं काम करेंगी। जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed