{"_id":"6305e01311db3b2abb5f1f0b","slug":"neighbor-murdered-a-sweeper-in-kanpur-with-12-blows-in-10-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 मिनट में 12 वार: थाने से 500 मीटर दूर हत्या...पति का खून से लथपथ शव देख चीखते हुए गश खाकर गिरी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मिनट में 12 वार: थाने से 500 मीटर दूर हत्या...पति का खून से लथपथ शव देख चीखते हुए गश खाकर गिरी पत्नी
Wed, 24 Aug 2022 01:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर कच्ची बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी ने नगर निगम सफाई कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सफाई कर्मी की पिटाई के दौरान उसे बचाने आए परिजनों पर हत्यारोपियों ने पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी संजन (35) नगर निगम में सफाई कर्मी था। भाई कमल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला उनकी रिश्ते में भतीजी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। मंगलवार की रात लगभग दस बजे विशाल नशे की हालत में भतीजी पर टिप्पणी कर रहा था। इस पर संजय ने विरोध किया। इससे नाराज विशाल और उसके भाई शिव, आशू, चचेरे भाई अविनाश, आयुष, भोला, तन्तु, साहिल और भोला की पत्नी कुसुमा ने संजय को लाठी डंडों से पीटा। इसी दौरान विशाल ने संजय के गले हाथ-कमर पर चाकू के कई वार किए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। किसी तरह उसे हैलट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट के दौरान जब परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े तो विशाल और उसके समर्थकों ने पथराव कर दिया। कमल ने बताया कि छेड़छाड़ को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन फिर एक ही मोहल्ल होने के कारण समझौता हो गया था।
मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
10 मिनट में 12 वार कर उतारा मौत के घाट
हत्यारोपी विशाल ने परिवार संग मिलकर पहले सफाई कर्मी संजय (35) की लात घूसों की पिटाई की। इसके बाद चाकू से 10 मिनट में 12 वार करके मौत के घाट उतार दिया। परिजन जब बचाने आए तो विशाल ने परिवार संग मिलकर उनके ऊपर भी पथराव कर दिया।
हत्यारोपी विशाल ने परिवार संग मिलकर पहले सफाई कर्मी संजय (35) की लात घूसों की पिटाई की। इसके बाद चाकू से 10 मिनट में 12 वार करके मौत के घाट उतार दिया। परिजन जब बचाने आए तो विशाल ने परिवार संग मिलकर उनके ऊपर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौके से परिवार समेत फरार हो गए। वारदात थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पथराव के चलते परिजन अपनी जान बचाने के लिए आड़ खोजने लगे।
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सड़क पर पड़ा संजय तड़पता रहा। जब आरोपियों ने पथराव बंद किया तो परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन अधिक खून बहने से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।