फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी के हाथ से देश निकला तो टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे- नरेश अग्रवाल

Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
naresh agrawal statement about country and modi lok sabha elections 2019
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद नरेश अग्रवाल, अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि यह चुनाव आतंकवाद और राष्ट्रवाद के बीच है। नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सोच और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा अगर नरेंद्र मोदी के हाथ से देश निकल गया तो देश के टुकड़े-टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता। वह हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांडी में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आगे की स्लाइड मेंः- क्षेत्रीय दल देश के लिए नासूर हैं
naresh agrawal statement about country and modi lok sabha elections 2019
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद नरेश अग्रवाल, अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
सांडी में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व की नजर भारत पर है।
naresh agrawal statement about country and modi lok sabha elections 2019
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद नरेश अग्रवाल, अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने कहा कि विश्व के कई देश इसलिए निगाह रखे हैं कि कब मौका मिले और भारत को कमजोर कर दें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के भय से पूरा विपक्ष एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agrawal statement about country and modi lok sabha elections 2019
सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दो ही राष्ट्रीय पार्टियां बचेंगी क्योंकि क्षेत्रीय दल देश के लिए नासूर हैं। क्षेत्रीय दल ही जाति-पाति का जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
naresh agrawal statement about country and modi lok sabha elections 2019
सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिलग्राम में सुरेंद्र बाजपेई के आवास पर नरेश अग्रवाल ने बिलग्राम नगर पालिका परिषद के सभासदों के साथ भी बैठक की। दोनों आयोजनों में सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, सांडी के विधायक प्रभाष कुमार, उन्नाव जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ज्योति रावत, सांडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed