फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में नरेश अग्रवाल की दहाड़, बोले इसलिए केजरीवाल ने कराया दंगा, ये बयान भी मचा सकते सियासी तूफान

Mon, 02 Mar 2020 10:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Naresh Aggarwal said that when Trump came to India, Kejriwal organized a riot in Delhi
हरदोई में दहाड़े नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की सियासत में नरेश अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यूपी के हरदोई जिले में आज नरेश अग्रवाल की दहाड़ से केंद्र की सियासत भी गरमा सकती है। नरेश ने दिल्ली में हुए दंगों पर बड़ा बयान देते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दंगें कराने का आरोपी बताया है।

Naresh Aggarwal said that when Trump came to India, Kejriwal organized a riot in Delhi
हरदोई में दहाड़े नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई भरावन विकास खंड के मालपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने दिल्ली हिंसा पर वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए तो केजरीवाल ने दिल्ली में दंगा करा दिया ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति हो जाए। नरेश अग्रवाल ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आंख उठाई तो दोनों आंखें नोच लेंगे।

Naresh Aggarwal said that when Trump came to India, Kejriwal organized a riot in Delhi
हरदोई में दहाड़े नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला की ओर से मालपुर में आयोजित सम्मेलन में नरेश अग्रवाल लंबे समय बाद पूरी रौ में दिखे। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में हिंसा हुई है तो इसकी जिम्मेदारी भी केजरीवाल को लेनी पड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन था, भारत का दुश्मन है और भारत का दुश्मन रहेगा, लेकिन पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अगर भारत की तरफ आंख उठाई तो दोनों आंखें नोच लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naresh Aggarwal said that when Trump came to India, Kejriwal organized a riot in Delhi
हरदोई में दहाड़े नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया और अब वहां तिरंगा आन-बान-शान से लहरा रहा है। मंदिर मुद्दे पर बहुत दलों ने राजनीति की, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को भी हल करा दिया। नागरिकता संशोधन कानून पर हाय तौबा मचाने वालों पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ भी गलत नहीं हो रहा। शोषित और पहचान को मोहताज लोगों को इस कानून से ताकत मिलेगी।

विज्ञापन
Naresh Aggarwal said that when Trump came to India, Kejriwal organized a riot in Delhi
हरदोई में दहाड़े नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन कुछ नहीं कर पाए तो ऐसे मुख्यमंत्री बनने का भी क्या फायदा। बसपा अध्यक्ष मायावती पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि मायावती अपने प्रत्याशियों से 30 हजार रुपये महीने वसूलती हैं। राहुल गांधी को लेकर कहा कि पहले अपना कद देख लें, फिर बात करें। कार्यकर्ता सम्मेलन को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, संडीला ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed