भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गुरुवार को हरदोई जिले में अहिरोरी के नई बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सिंह देश के नेता थे, लेकिन उनके बेटे अखिलेश ने उन्हें सबसे नीचे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया।
2 of 5
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब मुलायम सिंह का इतना खराब समय आ गया कि मायावती को उन्हें जिताने के लिए मैनपुरी जाना पड़ेगा। उन्होंने विपक्षी गठबंधनों को बिना दूल्हे की बरात जैसा बताया।
3 of 5
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत से आतंकवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करके ही बैठेंगे। उन्होेंने कहा कि विपक्षी गठबंधनों में बेहिसाब दल हैं, लेकिन इनका नेता कौन है, यह किसी को नहीं पता।
4 of 5
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मजाकिया लहजे में नरेश अग्रवाल ने कहा कि बिना दूल्हे की बरात जैसी स्थिति विपक्षी दलों की है।
उन्होंने हरदोई और मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।