{"_id":"5cb1c3a2bdec22140b20b05b","slug":"naresh-agarwal-statement-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की राजनीति में तूफान ला सकता है नरेश का बयान, बोले- अखिलेश वानरों की तरह चौराहों पर घूमेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की राजनीति में तूफान ला सकता है नरेश का बयान, बोले- अखिलेश वानरों की तरह चौराहों पर घूमेंगे
Mon, 15 Apr 2019 01:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजनीति में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का अपना वजूद है। नरेश अग्रवाल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियाें में रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के मंच से कभी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लौंडा कहने का बयान हो या फिर देवी देवताओं की तुलना शराब से करने वाला बयान हो। नरेश अग्रवाल खुद को नेताओं की भीड़ से अलग कर ही लेते हैं। अखिलेश यादव पर वार करते हुए नरेश ने कहा कि 23 मई को मतगणना के बाद अखिलेश यादव वानरों की तरह चौराहों पर घूमेंगे।
Trending Videos
नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव, मायावती
कभी मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के खास रहे नरेश अग्रवाल अब बीजेपी की छांव में हैं। बीजेपी में आने के बाद से ही नरेश लगातार सपा बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते आए हैं। अब यूपी में हर ओर चुनावी रंग चढ़ा हुआ है। ऐसे में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने फिर ऐसा कुछ कहा जो विरोधियों के गले नहीं उतर रहा है।
नरेश अग्रवाल पीएम मोदी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुई वोटिंग के बाद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का कहना है कि पश्चिम से मतदान होने के साथ ही नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा चलने लगी है। चौथे चरण में 29 अप्रैल तक यह पछुआ हवा पूरी तरह से तूफान में बदल जाएगी। जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी, पीएम मोदी
नरेश अग्रवाल ने मलिहामऊ और पचकोहरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उनकी सिफारिश पर हरदोई और मिश्रिख से प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में कहीं न कहीं उनकी साख भी दांव पर है। कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों से नेता बनता है, किसी खास बिरादरी में पैदा होकर कोई नेता नहीं बनता।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल बोल कि जनपद में तो एक परंपरा चल गई है कि खुद को बड़ा साबित करने के लिए हर विपक्षी नरेश के लिए अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर देते हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरदोई आएंगे और उसी दिन सारे विपक्षी उखड़ जाएंगे।