फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजम खां पर नरेश अग्रवाल के बयान से यूपी की सियासत में आया भूचाल, इन्हें कहा 'मुस्लिमों का कातिल'

Tue, 16 Apr 2019 05:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
naresh agarwal statement before lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल आजम खां (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण समाप्त होते ही नेताओं की जुबानी जंग भी एक पायदान ऊपर चली गई है। नेताओं ने अपनी जुबानी जंग में भगवान को भी नहीं छोड़ा है। यूपी में लोकसभा चुनाव अपने उफान पर है। सपा नेता आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की है। 
naresh agarwal statement before lok sabha election 2019
आजम खां - फोटो : self
ऐसे में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए और विरोधी पक्ष को नीचा दिखाने के लिए जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। हरदोई के पिहानी में  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को सपा नेता पूर्व मंत्री आजम खां पर जमकर निशाना साधा।

 
naresh agarwal statement before lok sabha election 2019
अजीत सिंह - फोटो : PTI
आजम खां के वायरल हो रहे वीडियो में दिए गए बयान पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के बाद जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह को मुस्लिमों का कातिल भी कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agarwal statement before lok sabha election 2019
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
पिहानी के करावां तिराहा, शाहाबाद और मझिला में जनसभाओं में नरेश ने आजम पर बजरंगबली का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि बजरंगबली के नाम से भूत-प्रेत भाग जाते हैं और यह तो आजम खां हैं।

 
विज्ञापन
naresh agarwal statement before lok sabha election 2019
मायावती-अखिलेश यादव
भाजपा शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। पश्चिम के दंगों में मुस्लिमों की मौत के लिए उन्होंने अजीत सिंह को दोषी ठहराया। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि मुलायम सिंह यादव को मायावती पागलखाने भेजने की बात कहती थीं और अब मुलायम के पुत्र अखिलेश ने उन्हीं मायावती से गठबंधन कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed