फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासत में रविवार को सबसे ज्यादा चर्चित रहे ये बयान, सन्न रह गए लोग जब फिसली नेताजी की जुबान

Tue, 23 Apr 2019 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई/फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई/फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
naresh agarwal and ashok bajpai statement lok sabha elections 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, नरेश अग्रवाल, अशोक वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में रविवार को सवायजपुर बगिया में आयोजित जनसभा में दो नेताओं की जुबान फिसली। लोगों और नेताओं ने जो सुना वह सन्न रह गए। यूपी के फर्रुखाबाद में वारयल हुए एक वीडियो ने तो हड़कंप ही मच दिया। सियासी गलियारों से लेकर जनता-जनार्दन के बीच इस वीडियो की खूब चर्चा रही।
naresh agarwal and ashok bajpai statement lok sabha elections 2019
अशोक वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
चार दशक तक समाजवादी राजनीति करने वाले मुलायम सिंह यादव के करीबी वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने और साइकिल का बटन दबाने की अपील कर दी। इतना सुनते ही लोग सन्न रह गए। इसके तुरंत बाद गलती को सुधारते हुए भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश को जिताने की अपील की गई।

 
naresh agarwal and ashok bajpai statement lok sabha elections 2019
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में रविवार को सवायजपुर बगिया में आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रधानमंत्री बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agarwal and ashok bajpai statement lok sabha elections 2019
सलमान खुुर्शीद
फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुुर्शीद का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें कह रहे हैं कि ‘योगी लड़ाई किससे मानते हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि योगी मुझसे लड़ाई मानते हैं, उन्होंने यदि मेरे बारे में कुछ कहा है तो मैं उनसे एक ही प्रश्न पूछना चाहता हूं। इस बात वह जब चाहें जहां चाहें बहस कर लें, चाहें तो किसी गोशाला में कर लें, जिससे पता चले कि गायें उनके साथ हैं या मेरे साथ, योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे? बेटा कितना नाकारा निकला, गोमाता को पूरा खाना भी नहीं पहुंचाता है।

इसके बाद उन्होंने कहा...
विज्ञापन
naresh agarwal and ashok bajpai statement lok sabha elections 2019
सलमान खुुर्शीद
इसके बाद उन्होंने कहा- किसी और से चोरी करे तो करे, लेकिन जिसे मां कहा है उससे चोरी की, चोरी तो कृष्ण गोपाल भी करते थे, वह माखन की करते थे। यह तो चारे की चोरी करते हैं।’ पूर्व विदेश मंत्री के मीडिया प्रभारी जीतू मिश्रा ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सही है। जब यह सवाल हुए तो वह वहां मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed