फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब असरानी बोले- थोड़े इधर जाओ, थोड़े उधर जाओ, बाकी सब रामशंकर कठेरिया के साथ आओ

Tue, 23 Apr 2019 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Actor Asrani Election campaign in support of BJP candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में रुपहले पर्दे के जाने माने हास्य अभिनेता असरानी ने सोमवार को जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर इटावा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में सभा और नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज में जनता को खूब गुदगुदाया। कहीं शोले का मशहूर डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं हा हा’ सुनाया तो कहीं ‘थोड़े इधर जाओ, थोड़े उधर जाओ, बाकी सब डॉ. रामशंकर कठेरिया के साथ आओ’ कहकर जनता को हंसने पर मजबूर कर दिया। 

Actor Asrani Election campaign in support of BJP candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में आए हास्य अभिनेता असरानी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे, उनके साथ सेल्फी भी ली। यहां हुई नुक्कड़ सभा में असरानी ने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान कर डॉ. रामशंकर कठेरिया को जिताने की अपील की। उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यों का बखान किया।
Actor Asrani Election campaign in support of BJP candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा कि यह जरूरी नहीं कि मंदिर बने, अपने मन में ईश्वर को याद करो मंदिर-मस्जिद तो हर गली में हैं। असरानी ने कहा कि 29 अप्रैल को मतदान जरूर करें। अछल्दा प्रतिनिधि के मुताबिक मेला ग्राउंड में आयोजित नुक्कड़ सभा में असरानी ने फिल्म ‘शोले’ के डायलॉग की तर्ज पर कहा कि ‘थोड़े इधर जाओ, थोड़े उधर जाओ और बाकी सब रामशंकर कठेरिया के साथ आओ, बल्कि मैं तो कहता हूं कि सबके सब भाजपा के साथ आओ।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Asrani Election campaign in support of BJP candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
नुक्कड़ सभा में उन्होंने मोदी सरकार की ‘बेटी बचाओ’ नारे की तारीफ  की। उन्होंने कहा कि बेटी शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होगा। असरानी की झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। असरानी ने भी किसी को निराश नहीं किया, जिसने भी हाथ बढ़ाया, उससे हाथ मिलाया। बच्चों और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

विज्ञापन
Actor Asrani Election campaign in support of BJP candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैदान में हुई सभा में फिल्म कलाकार असरानी भाजपा के लिए वोट मांगे। असरानी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना चलाकर हर गरीब परिवार को गैस मुहैया कराई। हमारी मां लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, आज महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही हैं। मोदी सरकार ने हर घर में गैस पहुंचाने का काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed