फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

USA में Mrs Continents 2018 के लिए इंडिया को रिप्रेजेन्ट करेंगी कानपुर की नैन्सी

Sat, 26 May 2018 12:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 May 2018 12:22 PM IST
सार

- ‘मिसेज कॉन्टिनेन्ट्स 2018’ के लिए हुआ चयन 
- बीते माह जीता था ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब

विज्ञापन
Nancy Arora got selected for Mrs Continents 2018 that will be organised in Las Vegas USA
‘मिसेज कॉन्टिनेन्ट्स 2018’ के लिए हुआ चयन
कानपुर की नैन्सी अरोड़ा लास वेगास (यूनाइटेड स्टेट्स) में 22 जून को होने वाले शो में ‘मिसेज कॉन्टिनेंट्स 2018’ श्रेणी में भाग लेंगी। वह इस शो में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। नैन्सी इससे पहले मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018 रह चुकी हैं।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-18-23 जून को होगा आयोजन.....
Nancy Arora got selected for Mrs Continents 2018 that will be organised in Las Vegas USA
अप्रैल में जीता था ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब
इस बार लास वेगास में मिस कॉन्टिनेंट्स 2018 शो का आयोजन 18-23 जून को होगा। मिस कॉन्टिनेंट्स के तीन सेक्शन मिस टीन कॉन्टिनेंट्स, मिस कॉन्टिनेंट्स, मिसेज कॉन्टिनेंट्स में तीन प्रतिभागी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें मिसेज कॉन्टिनेंट्स श्रेणी के लिए नैन्सी का चयन हुआ है। इस शो का आयोजन गैस्पर क्रूज कर रहा है। इसमें अलग-अलग देशों की 75 प्रतिभागी भाग लेंगी। पांच दिनों की ट्रेनिंग के बाद नैन्सी इस शो में भाग लेंगी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-विदेश में जॉब के साथ मॉडलिंग भी ...
 
Nancy Arora got selected for Mrs Continents 2018 that will be organised in Las Vegas USA
इस शो का आयोजन गैस्पर क्रूज कर रहा है
नैन्सी ‘ई-विद्या लोका’ संस्था की सदस्य हैं। स्काइप (टेलीकम्युनिकेशन एप्लीकेशन) के माध्यम से वह विदेश में रहकर भारत के बच्चों को पढ़ाती भी हैं। नैन्सी के पति अभिषेक ईबे-ऑस्ट्रेलिया कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं नैन्सी कॉमनवेल्थ बैंक में सीनियर एनालिस्ट हैं। जॉब के साथ-साथ वह अपने मॉडलिंग के शौक को भी पूरा करती रहती हैं। पिछले दिनों 14 अप्रैल को सिडनी के बॉमन हॉल ब्लैक टाउन में  मिस इंडिया-ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन और महाराजा हवेली की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब जीता था।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-नैन्सी के बारे में...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नैन्सी का प्रोफाइल:-

Nancy Arora got selected for Mrs Continents 2018 that will be organised in Las Vegas USA
नैन्सी अरोड़ा
नाम: नैन्सी अरोड़ा
जन्म: 16-11-1987, रतनलाल नगर, कानपुर
पिता: चरनजीत अरोड़ा (पीरोड में मेडिकल स्टोर)
मां: मीना अरोड़ा (गृहणी)
पति: अभिषेक अग्रवाल (ऑस्ट्रेलिया में जॉब करते हैं )
शिक्षा: बीटेक (पीएसआईटी)
उपलब्धि: ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ विनर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed