{"_id":"6343f54fde614f5b0f0a8fcf","slug":"mulayam-singh-yadav-death-news-mulayam-singh-love-story-with-sadhna-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Death: पहली नजर में ही इन्हें दिल दे बैठे थे मुलायम सिंह यादव, पढ़िए जिंदगी के कुछ खास राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Death: पहली नजर में ही इन्हें दिल दे बैठे थे मुलायम सिंह यादव, पढ़िए जिंदगी के कुछ खास राज
Mon, 10 Oct 2022 04:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Oct 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
साधना और मुलायम सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार यानि आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 22 नवम्बर, 1939 को हुआ था। इनके पिता का नाम सुघर सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी है। मुलायम सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम.ए) एवं जैन इन्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बी0 टी0 सी की शिक्षा हासिल की और फिर एक इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू किया। कहते हैं मुलायम सिंह का राजनीतिक सितारा जब बुलंदियों पर था तो साधना गुप्ता उनकी जिंदगी में आई थी।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की मुलाकात 1982 में उस दौरान हुई जब मुलायम लोकदल के अध्यक्ष बने थे। उस वक्त साधना पार्टी में महज एक कार्यकर्ता के बतौर काम कर रही थी। बेहद खूबसूरत और तीखे नैन-नक्श वाली साधना पर जब मुलायम की नजर पड़ी तो वह भी बस उन्हें देखते रह गए।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अपनी उम्र से 20 साल छोटी साधना को पहली ही नजर में मुलायम दिल दे बैठे थे। मुलायम पहले से ही शादीशुदा थे और साधना भी। साधना की शादी फर्रुखाबाद के छोटे से व्यापारी चुंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गईं। इसके बाद शुरू हुई मुलायम और साधना की अनोखी प्रेम कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
80 के दशक में साधना और मुलायम की प्रेम कहानी की भनक अमर सिंह के अलावा और किसी को नहीं थी। इसी दौरान 1988 में साधना ने एक पुत्र प्रतीक को जन्म दिया। कहते हैं कि साधना गुप्ता के साथ प्रेम संबंध की भनक मुलायम की पहली पत्नी और अखिलेश की मां मालती देवी को लग गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मालती देवी के निधन के बाद साधना ने मुलायम पर उन्हें अपनी आधिकारिक पत्नी घोषित करने का दबाव बनाया, लेकिन पारिवारिक खासकर अखिलेश यादव के चलते मुलायम इस रिश्ते को नाम देने से पीछे हट गए।