{"_id":"6607a1c490d180afa1075f12","slug":"mukhtar-ansari-death-case-mukhtar-came-in-a-wheel-chair-passed-away-in-a-shroud-2024-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: व्हील चेयर पर आया, कफन में रुखसत हो गया माफिया मुख्तार; कुछ ऐसे मौत के करीब पहुंचा डॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: व्हील चेयर पर आया, कफन में रुखसत हो गया माफिया मुख्तार; कुछ ऐसे मौत के करीब पहुंचा डॉन
Sat, 30 Mar 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल में दो बार बांदा जेल लाया गया और कभी भी यहां रुकने की इच्छा न रखने वाले पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को यहां से कफन ओढ़कर रुखसत होना पड़ा। शुक्रवार को मुख्तार के शव का करीब 15 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बेटे उमर और बहू निखत की गाड़ियों के साथ उसके शव को एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां एबुंलेंस को चित्रकूट के रास्ते गाजीपुर लेकर निकल गईं।
Mafia Don Mukhtar Ansari
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मंडल कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक बताया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर उसकी मौत की जानकारी सार्वजनिक की गई। मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाते ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कमिश्नर, डीएम और डीआईजी भी देर रात तक डटे रहे।
Mukhtar Ansari Death
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही मुख्तार की मौत हुई मेडिकल कॉलेज परिसर में फोर्स के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल और पीएसी भी तैनात कर दी गई। देर रात मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी आ गया था। इसके बाद तय किया गया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लिहाजा सुबह आठ बजे ही उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mafia Don Mukhtar Ansari
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज गेट से पोस्टमार्टम हाउस तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम हाउस से करीब 500 मीटर दूर अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर सिर्फ अधिकारियों को ही भीतर आने-जाने दिया। पोस्टमार्टम को लेकर पूरे दिन ऊहापोह की स्थिति रही।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death
- फोटो : अमर उजाला
कभी डॉक्टरों के न पहुंचने की बात तो कभी उमर की ओर से पोस्टमार्टम रोके जाने की चर्चा रही। धीरे-धीरे दोपहर के डेढ़ बज गए पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद उमर जुमे की नमाज के लिए मेडिकल कॉलेज से निकल गया।