फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: चरित्र पर टिप्पणी से आहत मां-बेटी ने चुनी मौत, पुलिस को कमरे से मिली दो डायरी

Thu, 20 Aug 2020 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter hanged to death due to comments on character in kanpur dehat
मां-बेटी ने फांसी लगा जान दी - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर कोतवाली के यूपीसीडा कालोनी जैनपुर में ऑटो चालक की पत्नी और बेटी ने गुरुवार की सुबह मकान की पहली मंजिल में फांसी लगाकर जान दे दी। ऑटो चालक बिजली का बिल जमा करने गया था, जबकि बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। नींद खुलने पर बहन और मां का शव लटकता देखकर पिता को सूचना दी।


इसके बाद पहुंची पुलिस सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर दाखिल हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि दोनों के चरित्र पर ऑटो चालक के टिप्पणी करने पर घर में विवाद होता था।
Mother and daughter hanged to death due to comments on character in kanpur dehat
मां-बेटी के आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गजनेर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी विनोद कुमार यूपीसीडा कालोनी जैनपुर में मकान बनवा कर रह रहा था। आठ माह पहले ही विनोद ने ऑटो बेचा था। मकान में रहने वाले चार किरायेदारों से घर का खर्च चल रहा था। गुरुवार की सुबह विनोद बिजली का बिल जमा करने चला गया।

बेटा विवेक दूसरे कमरे में सो रहा था। इस बीच विनोद की पत्नी शशि (45) ने रस्सी से कमरे में और बेटी आयुषी उर्फ नेहा (16) ने आंगन में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। करीब सवा दस बजे विवेक की नींद खुली तो उसने बहन का शव लटका देखा। पिता को जानकारी दी। पिता की सूचना पर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय पुलिस लेकर पहुंचे।
Mother and daughter hanged to death due to comments on character in kanpur dehat
मां-बेटी के आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया कि विनोद की बेटी आयुषी दो माह पहले एक किरायेदार के साथ चली गई थी। विनोद अपनी पत्नी व बेटी के चरित्र को लेकर ताने देता था।

इसको लेकर घर में विवाद होता था। हालांकि गुरुवार को विवाद होने की बात जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि चरित्र पर टिप्पणी करने से आहत होकर जान देने की बात सामने आई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

किरायेदार के साथ बेटी के जाने पर नाराज था विनोद
कैलाश नगर गांव निवासी विनोद के पास दो बीघे जमीन थी। जमीन यूपीसीडा ने अधिग्रहण कर ली थी। इससे मिली रकम से कैलाश ने आवासीय क्षेत्र में दो मंजिला मकान बनवा लिया था। वह अपनी दो बेटियां अनामिका व आयुषी उर्फ नेहा, बेटा विवेक के साथ रह रहा था। कैलाश के मकान में नीचे बने कमरों में किरायेदार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter hanged to death due to comments on character in kanpur dehat
मां-बेटी के आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले का संतलाल कुशवाहा उसके मकान में रहकर फैक्टरी में नौकरी करता था। उसकी नजदीकी विनोद की छोटी बेटी आयुषी उर्फ नेहा से हो गई। प्रेम प्रसंग बढ़ने पर तीन माह पूर्व दोनों घर से लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनों को चंडीगढ़ से बरामद किया था। संतलाल पर बहला फुसला कर ले जाने व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह एक माह से जेल में है। घटना से आहत विनोद आएदिन पत्नी पर लापरवाही का आरोप लगाता था। पत्नी व बेटी के चरित्र पर टिप्पणी करता था। दोनों के बीच विवाद होता था। बेटे विवेक ने बताया कि पिता व मां के बीच इसी बात पर झगड़ा होता था।

बड़ी बेटी ने भी किया था प्रेम विवाह
छोटी बेटी के किरायेदार के साथ जाने के बाद विनोद की पत्नी से नाराजगी और बढ़ गई। आएदिन पत्नी शशि से विवाद होता था। बड़ी बेटी अनामिका ने लखना, इटावा के दीपक सिंह चौहान से प्रेम विवाह किया था। वह यूपीसीडा जैनपुर में किराये के मकान में अनामिका के साथ रहता है। घटना के बाद अनामिका पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि बेटियों की परवरिश में लापरवाही करने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन
Mother and daughter hanged to death due to comments on character in kanpur dehat
मां-बेटी के आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
घर पर लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे
विनोद के घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वह पत्नी व बेटी को लेकर चिंतित रहता था। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मकान के बाहरी हिस्से के साथ अंदर भी कैमरे लगवाए थे। हालाकि अंदर के कैमरे चलते नहीं मिले। गेट पर लगे कैमरे में विनोद साढ़े नौ बजे बाहर की तरफ जाते दिखाई दे रहा है। इसके बाद घर में कोई नहीं आया।

पहले से तय कर ली थी जान देने की बात
नाबालिग आयुषी के किरायेदार के साथ जाने के बाद घर में झगड़ा होने लगा था। लोगों ने बताया कि कई दिनों तक खाना नहीं बनता था। आयुषी उर्फ नेहा की बरामदगी होने के बाद विनोद पत्नी व बेटी को ताने देता था। इससे आजिज आकर दोनों ने फांसी लगाकर जान देना तय कर लिया था। बाहर कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी को खोलने के बाद काटकर दो टुकड़े किए गए थे। एक टुकड़े से मां ने दूसरे टुकड़े से बेटी ने फांसी लगाई। वहीं रस्सी का कुछ हिस्सा डस्टबिन में पड़ा मिला। इससे साफ है कि मां बेटी ने सलाह करके पहले ही पूरी कहानी तैयार कर ली थी। बुधवार शाम रस्सी खोलकर उसके दो टुकड़े किए थे। घटना के बाद विनोद के गांव कैलाश नगर से भी काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे।

पुलिस ने दो डायरी की कब्जे में
पुलिस को कमरे से दो डायरी मिली है। इसमें एक डायरी के कई पन्ने फटे हैं। पुलिस ने दोनों डायरी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। अभी तक डायरी में कोई संदेहजनक बात नहीं मिली है। पुलिस फटे हुए पन्नों के बावत जानकारी जुटाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed