फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बंदरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, जान बचाने को छत से कूदे, टूटा पैर

Mon, 24 Jun 2019 04:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
monkeys attack on villagers, many people wounded in ghatampur
भीतरगांव में बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के भीतरगांव में काले मुंह वाले लंगूरों के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जिसके कारण घर से बच्चे हो या बड़े सभी का निकलना दुश्वार हो गया है। छतों पर लोग लाठी डंडे लेकर सोते हैं। इसके बाद भी दर्जनों लंगूर एक साथ हमला बोल कर लोगों को घायल कर रहे हैं। 
monkeys attack on villagers, many people wounded in ghatampur
भीतरगांव में बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गांव में लंगूरों ने अपना आतंक फैला रखा हैं, लंगूर अधिकतर छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग में की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

monkeys attack on villagers, many people wounded in ghatampur
भीतरगांव में बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
ग्रमीणों के मुताबिक यह बंदर छत पर सोते समय या बाहर खेल रहे बच्चों पर ज्यादा अटैक करते हैं। इन से बचने के लिए छत पर लोग अपने साथ लाठी डंडे लेकर सोते हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग खुले में सोने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
monkeys attack on villagers, many people wounded in ghatampur
भीतरगांव में बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
दिन में घर की खिड़की व दरवाजे बंद करके रहना पड़ता है। खिड़की पर बैठे लोगों पर भी लंगूर अटैक कर देते हैं। रविवार रात बंदरों ने अचानक से धावा बोला तो लोग अपनी छतों से कूद कर जान बचाकर भागे। छत से कूदने पर गांव की सुमित्रा देवी व दीपक तिवारी का पैर टूट गया।

विज्ञापन
monkeys attack on villagers, many people wounded in ghatampur
भीतरगांव में बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बंदरों ने राधे श्याम तिवारी, प्रीति पाल, अर्जुन को काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिनका पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed