{"_id":"5b5f34bc4f1c1bb24b8b5d6a","slug":"mla-maneesha-anuragi-reached-the-dhroom-rishi-temple-people-said-ancient-tradition-broke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीजेपी की महिला विधायक के पैर मंदिर में पड़ते ही 'बैरी हुए बाबा', 'भगवान' को ले गए प्रयाग, मचा भूचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी की महिला विधायक के पैर मंदिर में पड़ते ही 'बैरी हुए बाबा', 'भगवान' को ले गए प्रयाग, मचा भूचाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायिका के मंदिर में माथा टेकने के मचा बवाल
यूपी के हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में प्रवेश करने से बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। 12 जुलाई को विद्यालय में ड्रेस वितरण करने पहुंची विधायक करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होने ध्रूम ऋषि के मंदिर में माथा टेका। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को होते ही भूचाल मच गया। जानें क्या है पूरा मामला...
भाजपा विधायिका के मंदिर में माथा टेकने के मचा बवाल
विधायक के जाने के बाद गांववालों ने मंदिर को न केवल गंगाजल से शुद्ध कराया बल्कि मंदिर के अंदर विराजमान देवता को प्रयाग ले जाकर गंगा स्नान कराने की बातें भी सामने आ रही हैं। मंदिर में हवन पूजन, भागवत कथा कराने के साथ-साथ कन्या भोज भी हुआ है। इसकी वजह केवल इतनी थी कि मंदिर में विधायक मनीषा ने प्रवेश किया था।
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी
हमीरपुर मुस्करा खुर्द गांव में सैकड़ों साल पुराना ध्रूम ऋषि का मंदिर हैं। जहां पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आस्था जुड़़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर के अंदर महिलाओं और कन्याओं का जाना पुरातन काल से पूर्णतया वर्जित है। मंदिर में जाने वाली महिलाएं बाहर से दर्शन कर लौट जाती है। 12 जुलाई को विधायक मनीषा अनुरागी मुस्करा खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
तब गांव के कुछ लोग विधायक को मंदिर परिसर में सीसी सड़क बनवाने के लिए ले गए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ ध्रूम ऋषि मंदिर में प्रवेश कर चबूतरे पर बैठकर माथा टेका था। मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के बावजूद उस दौरान मौजूद तमाम गांववालों में किसी ने भी विधायक को इस बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
अब यहीं से महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश करने की बात फैल गई। विधायक के मंदिर में प्रवेश को लेकर ग्रामीण अशुद्ध मानकर किसी दैवीय आपदा से भयभीत हो गए। इस मामले के दस दिन बाद 22 जुलाई को गांव के महेश, शिवनारायन, सुरेश, किशनलाल, भवानीदीन, जगदीश सहित करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण निजी वाहनों से अपने खर्चे से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे।