फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्विलांस की मदद से लापता लड़के की खोज में निकली थी पुलिस, लोकेशन पर मिली लाश 

Thu, 15 Nov 2018 07:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Missing boy's dead body found in house
डेमो पिक

जिस लापता लड़के की तलाश करते हुए पुलिस ने सर्विलांस की मदद की। आखिर जब उसकी लोकेशन पता लगी तो वहां लड़के की लाश घर के आंगन में जाल के सहारे टंगी थी। मामला यूपी के उरई जिले का है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

 

Missing boy's dead body found in house
डेमो पिक
उरई (कोंच जालौन) के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मगन राठौर का इकलौता पुत्र रिंकू बुधवार सुबह 7 बजे से लापता था। परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह रिंकू के चाय विक्रेता पिता मगन ने कोतवाली में उसके लापता होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

 

Missing boy's dead body found in house
डेमो पिक

पुलिस ने रिंकू का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन घर के आसपास ही पाई गई। परिवार के लोगों ने घर के आसपास ही उसे खंगालना शुरू किया तो नजदीक ही स्थित रिंकू के चाचा के बंद पड़े घर के आंगन में जाल के सहारे उसका शव फंदे से लटकता मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Missing boy's dead body found in house
डेमो पिक

सूचना पर पुलिस पहुंची और शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि रिंकू की शादी चार साल पहले विनीता से हुई थी और उसके एक 11 माह का बेटा भी है। रिंकू कभी-कभार पानी पूरी का धंधा करता था।

विज्ञापन
Missing boy's dead body found in house
डेमो पिक

किस कारण उसने आत्महत्या की, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। इसलिए मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इसके अलावा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा। अभी तक किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed