फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती की अनुशासन क्लास में पास हुई सपा, बोलीं- बसपा के साथ का असर पड़ा, ‘नमो’ की ली चुटकी

Wed, 01 May 2019 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
mayawati target bjp in fatehpur, taught discipline samajwadi party workers lok sabha election 2019
फतेहपुर में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में शहर के भिटौरा बाईपास सब्जी मंडी परिसर में बुधवार को जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जनसैलाब देखकर लग रहा है कि अब ‘नमो’ की छुट्टी होने वाली है। तंज कसे कि अब चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी बीजेपी को बचा नहीं पाएगी। भाजपा ने केवल धन्नासेठों को और धनवान बनाया। उन्होंने कांग्रेस को लोगों की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी पार्टी को वोट देना बेकार है। उन्होंने लोगों से गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव वर्मा को जिताने की अपील की।



 


 

 

mayawati target bjp in fatehpur, taught discipline samajwadi party workers lok sabha election 2019
फतेहपुर में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडी परिसर में कड़ी धूप व उमस के बावजूद पार्टी समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। बसपा सुप्रीमो तय समय से देरी से पहुंचीं, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय शासन किया है। न गरीबी दूर हुई और न ही बेरोजगारी। किसान भी तरह-तरह की समस्या से दुखी है। यही वजह है कि फतेहपुर के लोग पलायन कर दूसरे महानगरों में रोजी-रोटी तलाशते हैं।
mayawati target bjp in fatehpur, taught discipline samajwadi party workers lok sabha election 2019
फतेहपुर में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कहा कि कांग्रेस की हुकूमत में भला न होने पर जनता ने भाजपा को मौका दिया, लेकिन वह तो कांग्रेस से भी ज्यादा निकली। जुमले और चौकीदारी की नौटंकी भी बीजेपी को हार से नहीं बचा पाएगी। बीजेपी पूंजीवादी सोच की पार्टी है। सरकारी पदों में आरक्षण का कोटा अधूरा है। यूपी सरकार में तो काफी पद खाली हैं। केंद्र तो सब कुछ प्राइवेट लोगों को सौंप रही। वहां तो आरक्षण की बात करना ही बेकार है। भाजपा के शासन में मुस्लिम डरे-डरे रह रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा, रक्षा सौदे भी इससे अछूते नहीं हैं। देश की सीमा सुरक्षित नहीं। चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दंड-भेद सब अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati target bjp in fatehpur, taught discipline samajwadi party workers lok sabha election 2019
फतेहपुर में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इससे बच कर रहना। बसपा घोषणा पत्र नहीं जारी करती, वह करने में ज्यादा-कहने में कम विश्वास रखती है। भाजपा का गरीबों को 15 लाख खाते में देने का जुमला मजाक बन कर रह गया। सबका साथ-सबका विकास भी जुमलेबाजी ही साबित हुआ। रुपये देने से गरीब व किसानों का भला नहीं होने वाला, उन्हें स्थायी रोजगार चाहिए। यह गठबंधन उन्हें देगी। हर हाथ को काम से ही समस्या का हल निकलेगा। 

 
विज्ञापन
mayawati target bjp in fatehpur, taught discipline samajwadi party workers lok sabha election 2019
फतेहपुर में मायावती की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज तो गठबंधन के सपा साथी भी बड़े अनुशासित दिख रहे हैं। चुपचाप बैठे सुन रहे हैं। लग रहा है कि बसपा के साथ का असर सपा पर पड़ गया है। यह पार्टी और गठबंधन दोनों के लिए अच्छा रहेगा। इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने मौजूद लोगों से कहा कि छह मई को आप लोगों को उपवास रखना है। सुबह उठकर सबसे पहले बूथ पर पहुंचो, नाश्ता-खाना, कामकाज सब बाद में। उपवास तभी तोड़ना जब गठबंधन को वोट पड़ जाए। पोलिंग बूथ के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। इनकी निगरानी व दायित्व होगा कि एक-एक वोट पड़ जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed