फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी बोलीं- हत्यारोपियों को जेल नहीं, फांसी हो, दो आरोपियों की गिरफ्तारी से सिर्फ सुकून मिलेगा, शांति नहीं

Mon, 11 Oct 2021 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Oct 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Murder Case News Update: Meenakshi said - the killers should not be jailed, they should be hanged
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
मनीष के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पत्नी मीनाक्षी ने की है। उनका कहना है कि जिस बर्बर तरीके से हत्यारोपियों ने उन्हें गोरखपुर में मौत के घाट उतारा वह जेल के नहीं फांसी देने के योग्य हैं। पति के 16 अक्तूबर को जन्मदिन से पहले दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से पति की आत्मा को सुकून तो मिला होगा लेकिन शांति नहीं। यही नहीं हत्याकांड से जुड़ी सभी जांचें और ट्रायल कानपुर से कराए जाने की भी मांग की है। एसआईटी ने मनीष की हत्या के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी जेएन सिंह और एसआई अक्षय मिश्रा को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। इस पर मीनाक्षी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया कि दो आरोपी अभी पकड़े गए हैं, सभी की गिरफ्तारी और सजा होने तक इस लड़ाई में आप सभी का सहयोग चाहिए। इन अपराधियों को सजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।


 
Manish Gupta Kanpur Murder Case News Update: Meenakshi said - the killers should not be jailed, they should be hanged
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार को मीनाक्षी ने दोबारा ट्विटर पर लिखा कि मनीष के हत्यारे जेल में नहीं होने चाहिए। गोरखपुर से इंसाफ नहीं मिल सकता। ट्रायल और जांचें कानपुर से हों। क्योंकि वह चार साल के बेटे को लेकर बार-बार गोरखपुर जाने में असमर्थ हैं। साथ ही घटना गोरखपुर में हुई है और आरोपियों का वहां से जुड़ाव है। इसलिए आरोपियों से उनकी जान को भी खतरा है।
Manish Gupta Kanpur Murder Case News Update: Meenakshi said - the killers should not be jailed, they should be hanged
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की सराहना, गोरखपुर पुलिस पर कसे तंज
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में मीनाक्षी ने कमिश्नरी पुलिस की सराहना की। वहीं, गोरखपुर पुलिस पर कई तंज कसे। उनका कहना है कि गोरखपुर पुलिस का रवैया शुरू से ही खराब रहा। मासूम बेटे को लेकर बार-बार गोरखपुर आना जाना खतरे से खाली नहीं है। घटनास्थल और हत्यारोपी गोखपुर के हैं। ऐसे में जान का भी खतरा है। आरोपियों का गोरखपुर से काफी लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Murder Case News Update: Meenakshi said - the killers should not be jailed, they should be hanged
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जांच शुरू न होने से भी नाराजगी
मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने फिर से सीबीआई जांच की मांग की। उनका कहना है कि पति के हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। कमिश्नरी पुलिस की एसआईटी सही जांच कर रही है, पर आरोपी भी पुलिस कर्मी हैं, इसलिए जांच दूसरी एजेंसी से होनी चाहिए।
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Murder Case News Update: Meenakshi said - the killers should not be jailed, they should be hanged
मनीष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर उस रात क्या हुआ था, वह कौन था जिसके बुलावे पर पुलिस होटल गई थी, अब तक उस रकम के बारे में पुलिस खामोश है, जो घटना के समय मनीष के पास थी। इन सवालों के जवाब सीबीआई जांच से ही मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed