{"_id":"5a5078b94f1c1b0d788b71fd","slug":"mahamandaleshwar-s-statement-about-muslims-and-other-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर का बयान \"जो लोग शरियत में ज्यादा भरोसा रखते हैं, उन्हें ऐसे देशों में भेजो जहां...\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर का बयान "जो लोग शरियत में ज्यादा भरोसा रखते हैं, उन्हें ऐसे देशों में भेजो जहां..."
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिलें शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों की सरकारी सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। जातिगत व्यवस्था को कलंक बताते हुए इसे बंद करने की मांग भी यतींद्रानंद गिरि ने की। उन्होंने कहा कि सिर्फ गरीब और अमीर दो वर्ग होने चाहिए।
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि
गरीबों की आर्थिक सहायता की जानी चाहिए। राम मंदिर के मुद्दे पर महामंडलेश्वर ने कहा कि संसद में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण होना चाहिए। अवैध रूप से देश में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्यों को देश से बाहर भेजा जाए।
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि
फर्जी बाबाओं को दंडित करने और सैनिकों के प्रति अनर्गल बयानबाजी पर रोक लगाने की बात भी उन्होंने कही। इस दौरान जीवन दीप सेवा न्यास की सचिव कीर्ति सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि
भारत देश संविधान के हिसाब से ही चलता है और जो लोग शरियत में ज्यादा भरोसा रखते हैं, उन्हें ऐसे देशों में भेज दो जहां शरियत कानून मान्य है। मदरसों में आए दिन भ्रष्टाचार की शिकायत आती हैं। इसलिए इसे समाप्त होना चाहिए। ये विचार जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर योगी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज ने व्यक्त किए।